• Home
  • News
  • ICC World Cup 2019: Selection in Team is like dream come true, says Vijay Shankar

विश्‍व कप टीम में जगह मिलने पर विजय शंकर का बड़ा बयान, कहा- सपना सच हो गया

चयनकर्ताओं ने सोमवार को विश्‍व कप के लिए भारत की 15 सदस्‍यीय टीम का ऐलान कर दिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 15, 2019, 08:29 PM IST

Published On Apr 15, 2019, 08:29 PM IST

Last UpdatedApr 15, 2019, 08:29 PM IST

Vijay Shankar @ AFP

Vijay Shankar @ AFP

इंग्‍लैंड में 30 मई से आईसीसी विश्‍व कप 2019 खेला जाना है। क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए बीसीसीआई ने सोमवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम में अंबाती रायडू की जगह ऑलराउंडर विजय शंकर को 15 सदस्‍यीय दल में शामिल किया गया है। शंकर ने सोमवार को भारत की विश्व कप टीम में जगह मिलने के बाद कहा कि उनका सपना सच हो गया है। “मैं आईपीएल टीम के साथी भुवनेश्वर कुमार के साथ इस महासमर का दबाव झेलने की कला सीख रहा हूं।”

पढ़ें:- ICC World Cup 2019: इंग्‍लैंड जाने वाले भारतीय स्‍क्‍वाड के बारे में जानें

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम में धोनी के वैकल्पिक विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को जगह दी गई है। युवा रिषभ पंत टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। शंकर ने आईपीएल के अपने साथी भुवनेश्वर का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं भारतीय विश्व कप टीम का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। यह सपने के साकार होने जैसा है। यहां हैदराबाद में भी कुछ सदस्य विश्व कप विजेता टीम के हैं और मैंने उनसे इस बारे में यह समझने के लिये बात की है कि विश्व कप टीम में खेलना कैसा लगता है और फिर इसे जीतने का अहसास क्या होता है। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है कि इस तरह के महासमर में दबाव से निपटने के क्या तरीके हैं।’’

पढ़ें:- रिषभ पर मिली कार्तिक के अनुभव को तरजीह; दोनों खिलाड़ियों के करियर पर एक नजर…

शंकर को बल्लेबाजी क्रम में जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल किये जाने की उम्मीद है, विशेषकर चौथे नंबर पर। तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने अपनी त्रिआयामी काबिलियत के बूते यह स्थान हासिल किया जिसके पहले अंबाती रायडू के पास जाने की उम्मीद थी।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

 

Editor's Pick