• Home
  • News
  • ICC WORLD CUP 2019: Shahid Afridi confident that Pakistan will win CWC19

'पाकिस्‍तान की टीम में वर्ल्‍ड चैंपियन बनने का है माद्दा'

पूर्व कप्‍तान शाहिद आफरीदी ने टीम का उत्‍साहवर्धन करते हुए कही ये बात

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 03, 2019, 08:52 PM IST

Published On Jun 03, 2019, 08:52 PM IST

Last UpdatedJun 03, 2019, 08:52 PM IST

Sarfraz Ahmed with Shahid Afridi @ Getty Image (file photo)

दिग्‍गज ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी का मानना है कि सरफारज अहमद की कप्तानी वाली मौजूदा पाकिस्तानी टीम में आईसीसी विश्व कप-2019 में चैंपियन बनने की काबिलियत है।

पढ़ें: जोंटी रोड्स बोले- दक्षिण अफ्रीका को समझना होगा कि डीविलियर्स संन्यास ले चुके हैं

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान को 12वें क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को सिर्फ 105 रन पर ढेर कर दिया था।

आफरीदी ने सोशल मीडिया ट्विटर के माध्यम से टीम से अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की अपील की और आने वाले मैचों के लिए अच्छी उम्मीद जताई।

इस पूर्व कप्‍तान ने ट्वीट किया, ‘मुझे अपनी टीम और उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है कि वह विश्व कप जीत कर आएगी। मैं विश्व कप के लिए सरफराज सहित पूरी टीम को बधाई देता हूं। आत्मविश्वास और लय हासिल करने के लिए शुरुआती मैच काफी अहम होते हैं।’

पढ़ेें: ‘मोहम्‍मद यूसुफ और यूनिस खान जैसे खिलाड़ी एक दिन में नहीं बनते’

इससे पहले आफरीदी ने कहा था कि वो अपनी टीम से कोई बहाना नहीं सुनना चाहते। आफरीदी का कहना था कि तेज गेंदबाज मोहममम्‍द आमिर और अनुभवी पेसर वहाब रियाज की वापसी से टीम को मजबूती मिली है।

Editor's Pick