अभ्‍यास मैच: स्मिथ के शतक के दम पर ऑस्‍ट्रेलिया ने इंग्‍लैंड को 12 रन से हराया

इंग्‍लैंड की ओर से तेज गेंदबाज लियाम प्‍लंकेट ने सबसे अधिक 4 विकेट निकाले

Edited By : Cricket Country Staff |May 25, 2019, 11:45 PM IST

Published On May 25, 2019, 11:45 PM IST

Last UpdatedMay 25, 2019, 11:45 PM IST

Steve Smith @Getty Image

स्‍टीव स्मिथ (116) की शतकीय पारी की मदद से ऑस्‍ट्रेलिया ने आईसीसी विश्‍व कप के अपने पहले अभ्‍यास मैच में मेजबान इंग्‍लैंड को 12 रन से हराकर दौरे की शुरुआत जीत से की है।

पढ़ें: ‘टॉप ऑर्डर के विफल होने पर निचले क्रम को तैयार रहना चाहिए’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से रखे गए 298 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड की टीम 49.3 ओवर में 285 रन ही बना सकी। उसकी ओर से जेम्‍स विंस ने 76 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से सर्वाधिक 64 जबकि कप्‍तान जोस बटलर ने 31 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली।

क्रिस वोक्‍स ने 44 गेंदों पर 40 जबकि ओपनर जेसन रॉय ने 37 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। बेन स्‍टोक्‍स 20 जबकि लियाम प्‍लंकेट ने 19 रन का योगदान दिया। जॉनी बेयरस्‍टो 12 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से जेसन बेहरनडोर्फ और केन रिचडर्सन ने 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले मेजबान टीम ने टॉस जीतकर ऑस्‍ट्रेलिया को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ऑस्‍ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 297 रन बनाए। स्मिथ ने अपनी शतकीय पारी में 102 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्‍के लगाए।

पढ़ें: पांचाल और ईश्वरन की शतकीय पारी से इंडिया ए बड़े स्कोर की ओर

ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से ओपनर डेविड वार्नर ने 55 गेंदों पर 43 रन बनाए जबकि शॉन मार्श और एलेक्‍स कैरी ने 30-30 रन का योगदान दिया। कप्‍तान एरोन फिंच कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 17 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

उस्‍मान ख्‍वाजा ने 38 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली जिसमें एक चौका शामिल था। मार्कस स्‍टोइनिस 22 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। नेथन कूल्‍टर नाइल एक रन बनाकर लियाम प्‍लंकेट की गेंद पर बोल्‍ड हो गए।

इंग्‍लैंड की ओर से प्‍लंकेट ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले।

Editor's Pick