CWC 2019: तमीम इकबाल चोटिल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना मुश्किल

बांग्‍लादेश की टीम 12वें क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में अपना पहला मैच रविवार को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी

Edited By : Press Trust of India |May 31, 2019, 11:39 PM IST

Published On May 31, 2019, 11:39 PM IST

Last UpdatedMay 31, 2019, 11:39 PM IST

Tamim Iqbal @ Getty Image (file photo)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को खिलाडि़यों की चोट की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को विश्व कप के शुरूआती मैच से पहले नेट अभ्यास में सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को नेट पर बल्लेबाजी करते हुए कलाई में चोट लग गई।

पढ़ें: डीविलियर्स को पछाड़ गेल बने वर्ल्‍ड कप के नए ‘सिक्‍सर किंग’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अभ्यस सत्र के दौरान कलाई पर गेंद लगने से बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज को फिजियो थिहान चंद्रमोहन के साथ तुरंत ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया। उनके एहतिहात के तौर पर एक्स रे करवाने की उम्मीद है।

चयनकर्ता हबीबुल बशर ने कहा, ‘अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी लेकिन हम एक्स रे करवाएंगे और अगर इसमें फ्रैक्चर हुआ तो वह खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।’

तमीम बांग्‍लादेश के अहम खिलाड़ी हैं। उन्‍होने 2007 वर्ल्‍ड कप में भी खेला था। पिछले महीने बांग्‍लादेश की ट्राई सीरीज जीत में उन्‍होंने दो अर्धशतक लगाए थे।

पढ़ें: विंडीज गेंदबाजों के सामने पाक बल्‍लेबाजों ने टेके घुटने, बनाया अपना दूसरा न्‍यूनतम स्‍कोर

बांग्‍लादेश के मुख्‍य खिलाडि़यों में मोहम्‍मद सैफुद्दीन भी इस समय पीठ में दर्द की समस्‍या से उबर रहे हैं जबकि मशरफे मुर्तजा को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव है। मुस्‍ताफिजुर रहमान को पिंडली में चोट है जबकि महमूदुल्‍लाह को कंधे में समस्‍या है।

स्पिन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी हाल में चोट से जूझते रहे हैं। हालांकि उनके पहले मैच में खेलने की उम्‍मीद है।

Editor's Pick