- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC World Cup 2019: Vijay Shankar hit on the hand in nets
वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को झटका, विजय शंकर को लगी चोट
भारतीय टीम अपना पहला अभ्यास मैच शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।
Published On May 24, 2019, 08:57 PM IST
Last UpdatedMay 24, 2019, 08:57 PM IST
Vijay Shankar@ afp
भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप से पहले तगड़ा झटका लग सकता है। ऑलराउंडर विजय शंकर ट्रेनिंग सेशन के दौरान शुक्रवार को अपना दायां हाथ चोटिल करा बैठे।
पढ़ें: मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के मामले में भारत से आगे इंग्लैंड
ये वाकया उस समय हुआ जब शंकर नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। चोट लगने के बाद उन्हें दर्द से कराहते हुए देखा गया जिसके बाद उन्हें टीम फिजियो की मदद लेनी पड़ी। चोट लगने के बाद शंकर नेटस से वापस चले गए।
भारतीय टीम को विश्व कप से पहले दो अभ्यास मैच खेलने है। टीम इंडिया अपना पहला अभ्यास मैच शनिवार को केनिंग्टन ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। शंकर की चोट कितनी गंभीर है इसपर टीम प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
पढ़ें: वर्ल्ड कप में नहीं पड़ेगा ऑस्ट्रेलिया सीरीज का असर : युजवेंद्र चहल
टीम मैनेजमेंट उम्मीद कर रही होगी कि ये चोट ज्यादा गंभीर ना हो। विश्व कप में शंकर को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी का दावेदार बताया जा रह है। तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने इस वर्ष जनवरी में वनडे में डेब्यू किया था। उन्होंने कुल 9 वनडे मैचों में 165 रन बनाए हैं। इसके अलावा शंकर के नाम 2 विकेट भी दर्ज हैं।
भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी।
टीम इंडिया की 15 सदस्यीय वर्ल्ड कप स्क्वॉड इस प्रकार है:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा।