विश्व कप से पहले लॉर्ड्स में कोहली के मोम के पुतले का अनावरण
विश्व के चोटी के बल्लेबाज का मोम का पुतला गुरुवार से लेकर 15 जुलाई तक मैडम तुसाद में प्रदर्शित किया जाएगा
Published On May 29, 2019, 09:11 PM IST
Last UpdatedMay 29, 2019, 09:11 PM IST
Virat Kohli @tussaudsdelhi (file image)
मोम के पुतले तैयार करने के लिए मशहूर मैडम तुसाद ने आईसीसी विश्व कप से पहले भारतीय कप्तान कप्तान विराट कोहली के मोम के पुतले का यहां लॉर्ड्स में अनावरण किया।
पढ़ें: मोर्गन बोले- इंग्लैंड प्रबल दावेदार के तमगे का दबाव सहने में सक्षम
विश्व के चोटी के बल्लेबाज का मोम का पुतला गुरुवार से लेकर 15 जुलाई तक मैडम तुसाद में प्रदर्शित किया जाएगा।
मैडम तुसाद लंदन के महाप्रबंधक स्टीव डेविस ने कहा, ‘अगले कुछ सप्ताह तक देश भर में क्रिकेट का बुखार हावी रहेगा इसलिए हमारे पड़ोसी लॉर्ड्स की मदद से विराट कोहली के पुतले का अनावरण करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता था।’
उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि क्रिकेट प्रशंसक न कवेल अपने नायक को पिच पर खेलते हुए देखकर उसका लुत्फ उठाएंगे बल्कि यहां मैडम तुसाद में उनके साथ क्रीज भी संभालेंगे।’
पढ़ें: फाफ डु प्लेसिस बोले- वर्ल्ड कप में हमारी गेंदबाजी हमारा ‘एक्स’ फैक्ट
ऐतिहासिक लॉर्ड्स में पहली बार प्रदर्शित किया गया पुतला भारत की आधिकारिक पोशाक में है। पुतले में जो जूते और दस्ताने पहनाये गये हैं। इन्हें खुद कोहली ने मुहैया कराया था। गुरुवार के बाद कोहली मैडम तुसाद में उसेन बोल्ट, सर मो फराह और साथी भारतीय क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर के साथ विराजमान रहेंगे।