- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC World Cup 2019, Warm-up game: When and Where to watch England vs Afghanistan,Australia vs Sri Lanka
ICC विश्व कप: जानें कहां देखें ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका, इंग्लैंड-अफगानिस्तान वार्म अप मैच
ऑस्ट्रेलिया टीम पहले वार्म अप मैच में इंग्लैंड को हरा चुकी है।
Published On May 27, 2019, 10:44 AM IST
Last UpdatedMay 27, 2019, 10:44 AM IST
ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम (Getty images)
रविवार को आयोजित हुए विश्व कप के दोनों वार्म अप मैच रद्द होने के बाद आज फैंस को दो शानदार मुकाबले देखने को मौका मिलेगा। आज का पहला वार्म अप मैच मेजबान इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जाएगा। दूसरा मैच खिताब की प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलिया और डार्क हॉर्स श्रीलंका के बीच है।
इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वार्म अप मैच 12 रनों से अंतर से हार गई थी। वहीं अफगानिस्तान टीम ने पहले वार्म अप मैच में पाकिस्तान को तीन विकेट से हराया था। जबकि श्रीलंका टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला अपना पहला वार्म अप मैच हार चुकी है।
World Cup Countdown : विश्व कप में धोनी का शानदार रिकॉर्ड, जानिए अन्य भारतीय कप्तानों का सफर
वार्म अप मैचों का लाइव मैच प्रसारण:
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, सातवां वार्म अप मैच- समय दोपहर 3 बजे
लाइव ब्रॉडकास्ट- स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 HD
इंग्लैंड बनाम अफगानिस्ताान, आठवां वार्म अप मैच- समय दोपहर 3 बजे
लाइव ब्रॉडकास्ट- स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 1 बांग्ला
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग- हॉटस्टार