वोक्स बोले-हमें अपने फील्डिंग के स्तर में सुधार करना होगा
पाकिस्तान ने सोमवार को आईसीसी वर्ल्ड कप मैच में मेजबान इंग्लैंड को 14 रन से पराजित किया था
Published On Jun 05, 2019, 04:30 PM IST
Last UpdatedJun 05, 2019, 04:30 PM IST
Chris Woakes @Getty Image
पाकिस्तान से विश्व कप मैच में मिली हार के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने स्वीकार किया कि उन्हें अपने फील्डिंग के स्तर में सुधार करना होगा क्योंकि ट्रेंट ब्रिज में उन्हें इसकी वजह से ही 14 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी।
पढ़ें: द.अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केदार जाधव टीम में
विश्व की शीर्ष रैंकिंग वनडे टीम इंग्लैंड विश्व कप में पाकिस्तान को 4-0 से रौंदने के बाद आई है। लेकिन सोमवार को नॉटिघंम में कहानी कुछ और ही दिखी जिसमें पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 348 रन का स्कोर बनाया लेकिन जो रूट और जोस बटलर के शतक के बावजूद इंग्लैंड की टीम जवाब में 9 विकेट पर 334 रन ही बना सकी।
वारविकशायर के तेज गेंदबाज वोक्स, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और लेग स्पिनर आदिल राशिद काफी खर्चीले रहे और उन्हें खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भुगतना पड़ा जिसके कारण टीम ने कई रन दे दिए। यहां तक कि उन्होंने मोहम्मद हफीज को भी जीवनदान दिया जो बाद में 84 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहा।
उन्होंने स्वीकार किया कि इंग्लैंड को शनिवार को कार्डिफ में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में अपने फील्डिंग में सुधार करना होगा।
पढ़ें: श्रीलंका की अनुभवी गेंदबाजी सफलता की कुंजी : तिसारा परेरा
वोक्स ने कहा, ‘यह अचानक से नहीं हुआ क्योंकि यह मैच में खेल के अंतर से हुआ। हमने अच्छा क्षेत्ररक्षण नहीं किया था जितना हम कर सकते थे, शायद हमने 20 रन लुटा दिए। यह ऐसे दिनों में से एक था जिसमें हमने कुछ मौके गंवाए।”
उन्होंने साथ ही कहा, ‘ हम निश्चित रूप से बहुत अच्छी फील्डिंग टीम हैं, हमने पिछले कुछ वर्षों में यह साबित भी किया है और यह एक खराब दिन रहा। हमने ओवल में अपना स्तर साबित किया था। हम अब कार्डिफ में अगला मैच खेलेंगे और उसी स्तर से खेलने की कोशिश करेंगे।’