होम सीरीज में विंडीज लेगा विश्‍व कप में मिली हार का बदला, निकोलस पूरन बोले..

भारत की टीम 2 अगस्‍त से शुरू हो रहे विंडीज दौरे पर तीन वनडे, तीन टी20 और दो टेस्‍ट मैच खेलेगी।

Edited By : Press Trust of India |Jul 02, 2019, 02:16 PM IST

Published On Jul 02, 2019, 02:16 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2019, 02:16 PM IST

Nicholas Pooran AFP

Nicholas Pooran (File Photo) @ AFP

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम विश्व कप के निराशाजनक प्रदर्शन से सीख लेगी और भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में खोया हुआ सम्मान प्राप्त करने की कोशिश करेगी। पूरन ने सोमवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ 118 रनों की दमदार पारी खेलते हुए अपने करियर का पहला शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी थी।

भारत-बांग्‍लादेश मैच का लाइव ब्‍लॉग

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी ने पूरन के हवाले से बताया, “यह हमारे लिए एक सफल टूर्नामेंट नहीं रहा, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में आप जीतने से ज्यादा फेल होते हैं। हमें इससे बहुत कुछ सीखने को मिला।”

पढ़ें:- भारत को उलटफेर का शिकार बनाकर जीत से करेंगे अंत: धनंजय डिसिल्वा

पूरन ने कहा, “हमारे पास एक युवा टीम और युवा बल्लेबाजी क्रम है। उम्मीद है कि मेरी तरह शिमरोन हेटमायर, शाई होप और फेबियन एलन ने भी बहुत कुछ सीखा होगा। उम्मीद है कि भारत के खिलाफ सीरीज में हम सही दिशा में आगे बढ़ेंगे और वेस्टइंडीज क्रिकेट के खोए हुए सम्मान को वापस लेकर आएंगे।” भारत तीन अगस्त से वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। इस दौरान उसे तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

Editor's Pick