add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

क्रिस गेल की तरह खेले वेस्टइंडीज टीम: कार्लोस ब्रैथवेट

वेस्टइंडीज टीम 31 मई को पाकिस्तान के खिलाफ पहला विश्व कप मैच खेलेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - May 30, 2019 9:54 AM IST

कार्लोस ब्रैथवेट को लगता है कि उन्हें आईसीसी विश्व कप में फतह हासिल करनी है तो वेस्टइंडीज के उनके साथी खिलाड़ियों को ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का अनुकरण करते हुए टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।

वेस्टइंडीज टीम विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज है जिसने मंगलवार को यहां अपने अंतिम अभ्यास मैच में 2015 विश्व कप फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड को 91 रन से हराकर अपने इरादे जताए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तीस साल के खिलाड़ी ने आईसीसी वेबसाइट पर कहा, ‘‘अगर हम अपनी विरासत तैयार कर सके तो ये शानदार होगा। निश्चित रूप से, क्रिस ने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में ऐसा किया है और फिर वो टी20 में ‘यूनिवर्स बॉस’ है। शाई होप जैसे खिलाड़ी क्रिस जितनी ही ऊंचाई तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।’’

डेल स्टेन की अनुपस्थिति बड़ा झटका, रणनीति में बदलाव करना होगा: डुप्लेसिस

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम जीत सकते हैं तो हमें 75 और 79 दशक की टीम के तौर पर भी देखा जाएगा जैसे उन्हें नायकों की तरह देखा जाता है। हमें जिस तरह से खेलना है, अगर हम वैसे ही खेलते हैं तो हम टूर्नामेंट में इतनी दूर तक पहुंच सकते हैं। पिछले 40 सालों में विश्व कप जीतने का ये हमारे बेहतर मौकों में से एक होगा इसलिए ये समय कुछ कर दिखाने का है।’’

ब्रेथवेट ने कहा, ‘‘अगर हम सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचते हैं तो हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने बूते जीत सकते हैं।’’ विंडीज टीम पहला मैच 31 मई को पाकिस्तान के खिलाफ नॉटिंघम में खेलेगी।