add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इस विश्व कप सेमीफाइनल बर्थ पर नजर जमाए हुए है अफगानिस्तान

अफगान टीम के मुख्य चयनकर्ता दौलत खान अहमदजई का मानना है कि इस बार वो सेमीफाइनल पहुंच सकते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - May 31, 2019 8:55 AM IST

विश्व कप क्वालिफायर में शानदार जीत हासिल कर इंग्लैंड पहुंची अफगानिस्तान टीम के हौसले काफी बढ़े हुए हैं। साल 2015 के विश्व कप टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी टीमों के साथ ग्रुप ए में मौजूद अफगान टीम 6 में से केवल एक ही लीग मैच जीत पाई थी और पहले ही दौर में टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

लेकिन टीम के मुख्य चयनकर्ता दौलत खान अहमदजई का मानना है कि इस बार हालात अलग होंगे क्योंकि अब उनके पास राशिद खान और मुजीब उर रहमान जैसे गेंदबाज हैं। एएफपी ने अहमदजई के हवाले से लिखा, “साल 2015 में हमारे पास राशिद और मुजीब नहीं थे इसलिए इस बार हम सेमीफाइनल की बर्थ पर नजर जमाए हैं। हमारे पास जिस तरह का टीम कॉम्बिनेशन है, हम कई टीमों को हैरान कर सकते हैं। हमने उन टीमों को चुन लिया है, जिन्हें हम हरा सकते हैं लेकिन जाहिर है कि मैं आपको नहीं बता सकता कि कौन सी टीमें हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्‍मार्ट क्रिकेट खेलने से मिली साउथ अफ्रीका पर जीत: इयोन मोर्गन

विश्व कप टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले असगर अफगान की जगह गुलबदीन नायब को कप्तान बनाए जाने के फैसले पर अफगान बोर्ड की काफी आलोचना हुई। मोहम्मद नबी और राशिद समेत टीम के कई खिलाड़ियों ने इस फैसला का विरोध किया हालांकि टीम के इंग्लैंड आने से पहले मामला शांत हो गया।

इस पर अहमदजई ने कहा, “गुलबदीन ने कहा है कि वो असगर के अनुभव का इस्तेमाल करेगा। वो अब एक संयुक्त मोर्चा हैं।बदलाव होते हैं, जैसे कि श्रीलंका ने अपनी कप्तानी में किया।”