ICC World Cup 2023: इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर, यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को  टक्कर होगी. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Edited By : Vanson Soral |Jun 27, 2023, 12:20 PM IST

Published On Jun 27, 2023, 12:20 PM IST

Last UpdatedJun 27, 2023, 12:20 PM IST

IND vs PAK

@ICC

ICC ने भारत में इस साल होने वाले ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा और फाइनल मैच 19 नवंबर से खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को  टक्कर होगी. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में ही खेला जाएगा.

टूर्नामेंट का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. भारत अपने अभियान का आगाज चेन्नई में 8 अक्टबूर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वर्ल्ड कप 46 दिनों तक चलेगा जिसमें 45 लीग मैच और तीन नॉकआउट मैच- अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे. दो सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल सभी में रिजर्व डे होंगे. फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा और 20 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है. सभी तीन नॉक-आउट मैच डे-नाईट होंगे. ये मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 14:00 बजे शुरू होंगे.

 

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का शेड्यूल:

  • IND vs AUS, 8 अक्टूबर, चेन्नई
  • IND vs AFG, 11 अक्टूबर, दिल्ली
  • IND vs PAK, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
  • IND vs BAN, 19 अक्टूबर, पुणे
  • IND vs NZ, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
  • IND vs ENG, 29 अक्टूबर, लखनऊ
  • भारत बनाम क्वालीफायर, 2 नवंबर, मुंबई
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता
  • भारत बनाम क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु

 

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का शेड्यूल:

  • 6 अक्टूबर – PAK vs क्वालीफायर, हैदराबाद
  • 12 अक्टूबर – PAK vs क्वालीफायर, हैदराबाद
  • 15 अक्टूबर – PAK vs भारत, अहमदाबाद
  • 20 अक्टूबर – PAK vs ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु
  • 23 अक्टूबर – PAK vs अफगानिस्तान, चेन्नई
  • 27 अक्टूबर – PAK vs साउथ अफ्रीका, चेन्नई
  • 31 अक्टूबर – PAK vs बांग्लादेश, कोलकाता
  • 5 नवंबर – PAK vs न्यूजीलैंड, बेंगलुरु
  • 12 नवंबर – PAK vs इंग्लैंड, कोलकाता.

वर्ल्ड कप 2023 में 10 टीमें भाग लेंगी जिनमें से आठ ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग के जरिये क्वालीफाई कर चुकी हैं और शेष दो जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिये पहुंचेंगी. क्वालीफायर में पूर्व चैम्पियन श्रीलंका, वेस्टइंडीज के अलावा नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई , अमेरिका और मेजबान जिम्बाब्वे भाग ले रहे हैं.

Editor's Pick