• Home
  • News
  • ICC World Cup Qualifiers 2018: Scotland beat Nepal to reach Super Sixes

विश्व कप क्वालिफायर 2018: नेपाल को हराकर सुपर सिक्स में पहुंचा स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरा मैच जीतकर सुपर सिक्स में जगह बनाई है।

Edited By : Press Trust of India |Mar 09, 2018, 12:28 AM IST

Published On Mar 09, 2018, 12:28 AM IST

Last UpdatedMar 09, 2018, 12:28 AM IST

कायल कोएत्जर © Getty Images

बुलावायो। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बाद कप्तान काएल कोएत्जक की नाबाद 88 रनों की पारी की बदौलत स्कॉटलैंड ने ग्रुप बी के मैच में नेपाल को 51 गेंद बाकी रहते चार विकेट से करारी शिकस्त देकर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स में प्रवेश किया। बता दें कि स्कॉटलैंड टीम विश्व कप क्वालिफायर टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। लगातार तीसरा मैच जीतकर अजेय स्कॉटलैंड ने सुपर सिक्स में पहुंच गई है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-world-cup-qualifiers-2018-hong-kong-beat-afghanistan-by-30-runs-in-rain-affected-match-691182″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का नेपाल का फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम 47.4 ओवर में महज 149 रन पर सिमट गयी। कप्तान पारस खड़के (63) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। स्कॉटलैंड के स्टुअर्ट व्हिटिंगघम सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट लिए।

छोटे लक्ष्य के बावजूद नेपाल के गेंदबाजों ने स्कॉटलैंड को दबाव में ला दिया और एक छोर से विकेट गिरते रहे लेकिन कोएत्जर ने एक छोर से पारी को संभाले रखा। आईपीएल के 11वें सीजन में करार हासिल करने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर संदीप लामिचाने ने 31 रन देकर दो विकेट लिए तो वहीं बसंत रेगमि को भी दो सफलता मिली। स्काटलैंड की तीन मैचों में तीसरी जीत है जबकि नेपाल की यह दो मैचों में दूसरी हार है।

Editor's Pick