×

चालाकी से गेंदबाज कर सकते हैं परेशान: जॉश हेजलवुड

स्पिन गेंदबाज काफी समय से ऐसा कर रहे हैं लेकिन एक तेज गेंदबाज के लिए ऐसा करना मुश्किल है।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - March 14, 2016 6:14 PM IST

जॉश हेजलवुड © Getty Images
जॉश हेजलवुड © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड का मानना है कि टी-20 क्रिकेट में तेज गेंदबाज चालाकी से ही बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि इसी कारण टी-20 में स्पिन गेंदबाजों को सफलता मिली है। हेजलवुड ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के अभ्यास मैच के बाद कहा, “अगर आप तेज गेंदबाज हैं तो आपके पास बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए काफी हथियार होने चाहिए। स्पिन गेंदबाज काफी समय से ऐसा कर रहे हैं लेकिन एक तेज गेंदबाज के लिए ऐसा करना मुश्किल है। आपको शुरुआत में ही विकेट लेने होते हैं और बल्लेबाजी करने वाली टीम को दबाव में डालना होता है अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके पास पारी में काफी समय होता और स्वतंत्रता होती है रन बनाने के लिए।” ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के संभावित अंतिम 11 खिलाड़ी

हेजलवुड ने अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक की थी। उन्होंने जेसन होल्डर (6), मार्लन सैमुएल्स (0) और ड्वाएन ब्रावो (0) को पवेलियन भेज हैट्रिक ली थी। अपनी हैट्रिक पर हेजलवुड ने कहा, “इस विकेट पर हमसे नई गेंद से गुड लेंथ पर गेंदबाजी करने को कहा गया था। मैंने ऊपर गेंद करने की कोशिश की थी। मैंने कुछ सीधी गेंदें की जिसे खेलने में उनसे चूक हुई। मैं अपने प्रयास से खुश हूं। कुछ चीजों पर हमें काम करने की जरूरत है, लेकिन हम सुधार कर रहे हैं।”

TRENDING NOW

आपको बता दें कि साल 2016 के शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से करारी शिकस्त दी थी। ये टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सबसे बड़ी जीत थी।