×

टी-20 विश्व कप: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज

रोहित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हमेशा ही अच्छा खेले हैं और वह चाहेंगे कि इस बार भी वह यहां रन बरसाएं

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - March 19, 2016 4:26 PM IST

भारत बनाम पाकिस्तान © Getty Images
भारत बनाम पाकिस्तान © Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को भारत में क्रिकेट का ‘मक्का’ कहे जाने वाले ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टी-20 विश्व कप के ग्रुप-2 मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलने के बाद टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम हर हाल में जीत चाहेगी। पाकिस्तानी टीम भी कुछ ऐसा ही चाहेगी और इस लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी कुछ दांव पर होगा। अगर भारतीय टीम यह मैच हार जाती है तो उसे अगले दोनों मैचों मे जीत दर्ज करनी होगी और इसके अलावा दूसरी टीमों के परिणाम पर आश्रित रहना होगा। ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने आमिर को तोहफे में दिया बल्ला

नागपुर की स्पिनरों की मददगार विकेट पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के स्पिनरों के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाई थी और 47 रनों से मैच हार गई थी। ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच हालांकि नागपुर की तरह नहीं होगी लेकिन गेंदबाजों की मददगार जरूर होगी।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी हद तक रोहित शर्मा, कोहली, कप्तान धौनी पर ही ज्यादा निर्भर करेगी। यह तीनों भारत की तरफ से लगातार रन बनाते रहे हैं। बाकी बल्लेबाज इन तीनों की तरह लगातार अच्छा नहीं खेल पाए हैं। भारत बनाम पाकिस्तान, आईसीसी टी20 विश्व कप 2016: लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

रोहित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हमेशा ही अच्छा खेले हैं और वह चाहेंगे कि इस बार भी वह यहां रन बरसाएं। वह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का सामना कैसे करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

TRENDING NOW

आमिर के अलावा पाकिस्तान के पास मोहम्मद इरफान और वहाब रियाज के रूप में दो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती कोहली से निपटने की होगी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और 66.33 की औसत से रन बनाए हैं।