×

विश्व कप के लिए भारत रवाना हुए लसिथ मलिंगा

मलिंगा ने टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास का ऐलान किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 14, 2016 6:33 PM IST

लसिथ मलिंगा  © IANS
लसिथ मलिंगा © IANS

श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा टी-20 विश्व कप के लिए अपनी टीम से जुड़ने हेतु भारत रवाना हो गए हैं। मलिंगा के हालांकि 17 मार्च को अफगानिस्तान के साथ होने वाले ग्रुप मुकाबले में खेलने पर संदेह है। श्रीलंकाई टीम लगभग एक सप्ताह पहले ही भारत पहुंच गई थी लेकिन मलिंगा चोटिल घुटने के इलाज के लिए स्वदेश में ही रुक गए थे। वह टीम से जुड़ने के लिए कोलकाता पहुंचेंगे। मलिंगा हालांकि दिसम्बर से ही इस चोट से उबरने का प्रयास कर रहे हैं। इसके कारण वह न्यूजीलैंड के साथ हुई सीरीज के दो मैचों में नहीं खेल सके थे और फिर एशिया कप में कप्तान के तौर पर खेले। ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के संभावित अंतिम 11 खिलाड़ी

यूएई के साथ हुए मैच के बाद ही हालांकि मलिंगा एक बार फिर टीम से बाहर हो गए। 2015 में श्रीलंका ने कुल 13 टी-20 मैच खेले हैं लेकिन मलिंगा सिर्फ पांच मैच खेल सके हैं। मलिंगा ने टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास का ऐलान किया है। वह टी-20 विश्व कप के सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह 31 मैचों में 38 विकेट ले चुके हैं। टी-20 मैचो में मलिंगा के नाम 299 विकेट हैं।

TRENDING NOW

आपको बता दे कि कुछ समय पहले भारतीय दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम को टीम इंडिया ने टी20 मैचों में 2-1 से मात दिया था। इसके बाद एशिया कप में भी टीम इंडिया ने श्रीलंका को 5 से हराया। एशिया कप में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने युएई खिलाफ अपने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए थे। मलिंगा के धारदार गेंदबाजी के बदौलत श्रीलंकाई टीम ने युएई के खिलाफ 14 रनों से मैच जीता था।