add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वीडियो: मौका मौका ये विज्ञापन एक बार फिर से आया। पाकिस्तानी फैन ने कहा इस बार छक्का मारकर दिखा दो, देखे वीडियो

पिछले साल विश्व कप के दौरान भी मौका-मौका का ये विज्ञापन बेहद चर्चित हुआ था

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 16, 2016 3:30 PM IST

मौका- मौका विज्ञापन Photo Courtesy: Star Sports
मौका- मौका विज्ञापन Photo Courtesy: Star Sports

भारत और पाकिस्तान के बीच बेहद चर्चित विज्ञापन एक बार फिर से दर्शकों के बीच धूम मचाने आ गया है। इस नए विज्ञापन को अब तक लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है। इस नए विज्ञापन में एक पाकिस्तानी फैन ने पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी से बेहद भावुक अपील करते हुए कहा कि इस बार दिखा दो छक्का कैसे मारते है। इस नए विज्ञापन में पाकिस्तानी फैन शाहिद अफरीदी से वीडियो चैट कर रहा है और बेहद भावुक अपील करते हुए कह रहा है कि ”हैलो शाहिद भाई! मुझे आपसे कुछ जरूरी बात करनी है। बाहर लोग तरह-तरह की बेबुनियाद-बेकार बातें कर रहे हैं। आप मत सुनो। मैं भी नहीं सुन रहा। हम लोग इंडिया से चारों मतर्बा। इस बार दिखा दो इन्हें।” बता दो इन्हें कि छक्का मारते कैसे हैं। हमारी तो उम्र हो गई। कम से कम इनके लिए कर दो यार।” ये भी पढ़ें: ईडन गार्डन में मैच से पूर्व अमिताभ, शफकत गाएंगे राष्ट्रगान

आपको बता दें कि पिछले साल विश्व कप के दौरान भी मौका-मौका का ये विज्ञापन बेहद चर्चित हुआ था। लोगों ने इसे जमकर देखा और लुत्फ़ उठाया था। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 19 मार्च को ईडन गार्डन में खेला जाएगा। ये मैच बेहद रोमांचक होगा दोनों ही टीमें एक दूसरे से मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये दोनों चिरप्रतिद्वंदी टीमें एक बार फिर आमने सामने होगी। भारत से पाकिस्तान चारों बार हारा है। अभी हाल ही में खेले गए एशिया कप टी20 के एक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से था।  न्यूजीलैंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को हरा डाला। भारत का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से होगा।