×

टी20 विश्व कप में कप्तान धोनी और विराट के नाम हैं ये शानदार रिकार्ड्स

टीम इंडिया ने 2007 में धोनी की कप्तानी में ही पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप जीता था

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 11, 2016 1:05 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली © Getty Images

भारतीय वनडे व टी20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम ढेरों रिकॉर्ड हैं लेकिन टी20 विश्व कप में धोनी के नाम कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड है जो शायद ही आपको पता हो। धोनी के साथ विराट के नाम भी ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड हैं जो शायद ही आपको पता हो। कप्तान धोनी के एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने हर बार टी20 विश्व कप में भारत की तरफ से कप्तानी की है। किसी भी अन्य खिलाड़ी के पास ऐसा रिकॉर्ड नहीं है। भारतीय कप्तान धोनी जब से टी20 विश्व कप शुरू हुआ है तब से भारत की कप्तानी कर रहे हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने 2007 में धोनी की कप्तानी में ही पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप जीता था और इसके साथ ही साथ 2014 -15 में फाइनल तक पहुंचा था लेकिन श्रीलंका के हाथों हार गया था। ये भी पढ़ें: क्रिकेट की दुनिया के पांच ऐसे अंपायर जो रहे विवादों में

भारतीय कप्तान धोनी के नाम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी है। धोनी ने 2007 से लेकर 2014 के बीच कुल 28 मैच खेले हैं, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड हैं। अभी तक कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो धोनी के इस रिकॉर्ड के आसपास पहुचा हो।

TRENDING NOW

धोनी ने एक कप्तान के तौर पर टी20 विश्व कप में भारत को सबसे ज्यादा मैचों में जीत भी दिलाई हैं। धोनी के कप्तानी में टीम इंडिया ने कुल 28 मैच खेले हैं जिनमें 17 बार जीत हासिल की है। कोई भी टीम अब तक टी20 विश्व कप में इतने मैच जीतने में सफल नहीं हो सकी है। आपको बता दें कि विराट कोहली ने भी टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 11 मैचों में 504 रन बनाए हैं। कोहली ने अपने इन 11 पारियों में 6 अर्द्धशतक भी लगाए हैं।