×

विश्व कप में भारत के खिलाफ इतिहास बदलने की चाह: वकार यूनिस

पाकिस्तान विश्व कप में भारत के खिलाफ अपने लगातार हार के इतिहास को इस बार बदल देगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - March 19, 2016 4:20 PM IST

इंडिया बनाम पाकिस्तान  © PTI
इंडिया बनाम पाकिस्तान © PTI

टी-20 विश्व कप में शनिवार को भारत के साथ होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम के कोच वकार यूनिस ने कहा है कि मैच में दबाव पाकिस्तान पर नहीं, भारतीय टीम पर है। उन्होंने साथ ही कहा कि पाकिस्तान विश्व कप में भारत के खिलाफ अपने लगातार हार के इतिहास को इस बार बदल देगा। वकार ने कहा, “इतिहास बदला जा सकता है और इस बार हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद भारत इस हार से टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है इसलिए उसपर काफी दबाव है और यह हमारे लिए अच्छी बात है।” ये भी पढ़ें: भारत बनाम पाकिस्तान विश्व कप टी20: पाकिस्तान के संभावित अंतिम 11 खिलाड़ी

वकार से जब पूछा गया कि पाकिस्तान, भारत से टी-20 और 50 ओवर विश्व कप में अभी तक नहीं जीता है तो इस पर उन्होंने कहा, “हमने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पिछला मैच जीता है, जिससे हमें काफी फायदा हुआ है। हां, विश्व कप में भारत के खिलाफ हमारा रिकार्ड काफी खराब रहा है लेकिन हम इस बार इतिहास बदल देंगे।” भारत बनाम पाकिस्तान, आईसीसी टी20 विश्व कप 2016: लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में रिकार्ड 10-0 का है। वकार ने कहा है कि भारत को अपने पहले मैच में हार मिली थी इसलिए उन पर विश्व कप में बने रहने का दबाव होगा।

उन्होंने कहा, “अपना पिछला मैच हारने के बाद भारत पर विश्व कप से बाहर होने का दबाव है। यह उनके लिए चिंता का विषय है और वह इससे दबाव में हैं। हमने अपना अंतिम मैच जीता था इसलिए हम पर दबाव नहीं है।” उन्होंने कहा, “वैसे दबाव हमेशा हम पर होता था लेकिन इस बार भारत पर है। यह उनके लिए बड़ा मैच है।”

 

TRENDING NOW

https://www.cricketcountry.com/cricket-scores/T20-WC-2016/Live-Score-19th-T20-Match-Super-10-Group-2/India-Vs-Pakistan/summary/15788