×

अफरीदी के बचाव में उतरे सुनील गावस्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच ईडन गार्डन में 19 मार्च को मैच खेला जाएगा

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 15, 2016 2:45 PM IST

शाहिद अफरीदी  © AFP
शाहिद अफरीदी © AFP

shahid afridi disapointed

पाकिस्तानी कप्तान व विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी अपने बयान “भारत से ज्यादा प्यार मिलने पर” पर विवादों में घिरते जा रहे हैं। अपने इस बयान के कारण उन्हें अपने लोगो की आलोचना झेलनी पड़ रही है लेकिन इन सब पूरे मामले पर भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि शाहिद अफरीदी ने ये सब बातें भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को खेले जाने वाले मैच के लिए कहा है ताकि वो भारतीय दर्शकों का दिल जीत सकें। पाकिस्तानी कप्तान ने रविवार को कहा था कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा भारत में कही अधिक प्यार मिलता है। ये भी पढ़ें: विश्व कप टी20, भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम की मजबूती और कमजोरी का विश्लेषण

उनके इस बयान पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद काफी नाराज हो गए और उनकी जमकर आलोचना की। इसके साथ ही साथ मियांदाद ने अफरीदी के खिलाफ अदालत में याचिका भी दाखिल कर दी। ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के संभावित अंतिम 11 खिलाड़ी

गावस्कर ने कहा कि भारत-पाक के बीच हमेशा से ही मैच काफी रोमांचक होता है। लोगो की भावनाएं अपनी चरम सीमा पर होती हैं। अफरीदी ने जो भी कहा वो भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के बारे में अच्छा कहने का तरीका था। इससे ईडन गार्डन पर पाकिस्तान के लिए विरोध नहीं होंगे और लोग इस मैच का जमकर लुत्फ़ उठाएगे।इस तरह से खेल भावनाएं बढ़ेगी।

TRENDING NOW

आपको बता दें कि अभी हाल ही में खेले गए टी20 एशिया कप के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तानी टीम को हराया था। एशिया कप के पहले ही मैच में पाक टीम को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच ईडन गार्डन में 19 मार्च को मैच खेला जाएगा।