This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
विराट कोहली ने आमिर को तोहफे में दिया बल्ला
आपको बता दें कि मोहम्मद आमिर मैच फिक्सिंग के आरोप में उन्हें सजा भी मिल चुकी है।
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - March 19, 2016 4:44 PM IST


भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच शनिवार को होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप मुकाबले से पहले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को तोहफे में बल्ला दिया है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर कोहली जब बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे, तभी पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी और आमिर उनसे मिलने आए थे। आपस में हाथ मिलाने के बाद कोहली ने आमिर को अपना एक बल्ला तोहफे में दिया। आमिर ने खुशी से बल्ले को लिया और कुछ देर बाद अलविदा कह कर चले गए। एशिया कप के दौरान कोहली ने आमिर को तोहफे में बल्ला देने का वादा किया था जिसे उन्होंने निभाया। ये भी पढ़ें: मेरे पहले मैच में शाहिद अफरीदी ने गालियों से किया था स्वागत: वीरेंदर सहवाग
आपको बता दें कि मोहम्मद आमिर मैच फिक्सिंग के आरोप में उन्हें सजा भी मिल चुकी है। जिसके लिए उन्हें क्रिकेट से कुछ सालों के लिए निलम्बित भी कर दिया गया था। उसके बाद आमिर ने क्रिकेट में शानदार वापसी की और कमाल का प्रदर्शन किया। भारत बनाम पाकिस्तान, आईसीसी टी20 विश्व कप 2016: लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
आपको बता दें कि टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से था। जिसमें भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। टीम इंडिया के 3 बल्लेबाज महज 35 रन पर ही आउट हो गए थे। केवल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक 30 रन बनाए थे। बेहद खराब बल्लेबाजी के कारण भारतीय टीम 47 रनों से हार गयी।
TRENDING NOW
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने टी20 एशिया कप में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दिया था और अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश को हरा कर टी20 एशिया कप अपने नाम किया।
