This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
भारत और पाकिस्तान के दिग्गजों को सम्मानित करेगा सीएबी
टी20 विश्व कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच 15 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - March 14, 2016 6:18 PM IST


बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने सोमवार इस बात की पुष्टि की है कि वह 19 मार्च को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले दोनों देशों के क्रिकेट दिग्गजों को सम्मानित करेगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मैच से पहले सीएबी सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, कपिल देव, इमरान खान, वकार यूनुस, वसीम अकरम और इंतिखाब आलम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करेगा। सीएबी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हम भारत और पाकिस्तान के चार-चार महान खिलाड़ियों को सम्मानित करने की योजना बना रहे हैं। हम उन्हें मैच से पहले शाम छह बजे के करीब स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करेंगे। हमने उन्हें यहां आने के लिए आमंत्रित किया है। हमें उनकी तरफ से पुष्टि का इंतजार है।” ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के संभावित अंतिम 11 खिलाड़ी
मैच के टिकटों की मांग काफी ज्यादा है। मैच के दिन ईडन गार्डन्स स्टेडियम के खचाखच भरे होने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच होने वाले मैच को लेकर अधिकारी का कहना था, “हम 15-16 मार्च से टिकट की बिक्रि शुरू कर देंगे। यह सीएबी के अध्यक्ष सौरव गांगुली पर निर्भर करता है कि वह कैसे टिकटों का वितरण करते हैं। लेकिन यह मैच फुल हाउस होगा इसमें कोई शक नहीं है।”
TRENDING NOW
आपको बता दें कि टी20 विश्व कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच 15 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया ने टी20 विश्व के मुकाबलों से पहले एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान बांग्लादेश को फाइनल में हराते हुए एशिया कप अपने नाम किया. इससे पहले भी टीम इंडिया ने टी20 मैचों के कई मुकाबले अपने नाम किए जिनमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को और उसके बाद श्रीलंका मात दी थी।
