- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC World Cup: will address India’s security concerns, ICC assures BCCI
बीसीसीआई को सुरक्षा के मुद्दे पर आईसीसी ने दिया आश्वासन
‘‘बीसीसीआई की ओर से राहुल जौहरी ने सीईसी बैठक में भारतीय टीम, मैच अधिकारियों और भारतीय प्रशंसकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।’’
Published On Feb 27, 2019, 02:13 PM IST
Last UpdatedFeb 27, 2019, 02:13 PM IST
Dave Richardson (AFP Photo)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को बीसीसीआई को आश्वासन दिया कि वह पुलवामा आतंकी हमले को देखते हुए आगामी विश्व कप के दौरान भारत की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए ‘सब कुछ’ करेगा।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारियों की समिति (सीईसी) की बैठक के शुरू में बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने 30 मई से शुरू हो रही प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के दौरान अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
पढ़ें:- ‘द.अफ्रीका की तरह पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अलग कर देना चाहिए’
मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘बीसीसीआई की ओर से राहुल जौहरी ने सीईसी बैठक में भारतीय टीम, मैच अधिकारियों और भारतीय प्रशंसकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।’’
पता चला है कि जौहरी ने सीईसी से कहा कि बीसीसीआई को आईसीसी और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा की जो योजना बनाई है उस पर भरोसा है।
पढ़ें:- ICC की तिमाही बैठक, BCCI के साथ इस मुद्दे पर गतिरोध की संभावना
अधिकारी ने कहा, ‘‘आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने बीसीसीआई को आश्वासन दिया कि उसकी चिंता को दूर करने के लिए आईसीसी हर संभव प्रयास करेगा।’’
सुरक्षा पर चर्चा शुरुआती एजेंडा में शामिल नहीं था लेकिन बीसीसीआई के जोर देने पर इसे औपचारिक रूप से बैठक का हिस्सा बनाया गया।