×

टी-20 विश्व कप 2016 के कार्यक्रम की घोषणा, 19 मार्च को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमें भी भारत के ग्रुप में शामिल

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 11, 2015 6:27 PM IST

टी-20 विश्व कप 2016 में 19 मार्च को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान © Getty Images
टी-20 विश्व कप 2016 में 19 मार्च को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान © Getty Images

दुबई। आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप 2016 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 8 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम के मुताबिक भारत और पाकिस्तान आगामी टी-20 विश्व कप के लीग एक मुकाबले में एक बार फिर से आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में 19 मार्च को खेला जाएगा। मेजबान भारत टूर्नामेंट में अपना आगाज नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 मार्च को करेगा। टी-20 विश्व कप 2016 का फाइनल मुकाबला 3 अप्रैल को कोलकाता के इडेन गार्डन में खेला जाएगा, जबकि सेमीफाइनल मुकाबलों की मेजबानी दिल्ली और मुंबई करेंगे। also read : टेस्ट क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी

इस टूर्नामेंट का आयोजन दो चरणों में होगा। 8-13 मार्च तक टूर्नामेंट का पहला चरण होगा जिसमें आठ टीमें आपस में सुपर टेन में पहुंचने के लिए जोर आजमाइश करेंगी। इन आठ टीमों को दो क्वालीफाइंग ग्रुप में बांटा गया है । ग्रुप A में बांग्लादेश, नीदरलैंड, आयरलैंड और ओमान की टीम है जबकि ग्रुप B में जिंबाब्वे, स्कॉटलैंड, हांगकांग और अफगानिस्तान की टीमें होंगी। इन दोनों ग्रुप से एक-एक टीम सुपर टेन में पहुंचेगीं। also read : क्रिकेट खिलाड़ी और उनके आदर्श क्रिकेटर

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 15 मार्च को शुरू होगा जहां भारत न्यूजीलैंड के साथ नागपुर में भिड़ेगा। दूसरे चरण में कुल दस टीमें हिस्सा लेंगी जिनको दो ग्रुप में बांटा गया है। सुपर टेन के ग्रुप 1 में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका के अलावा साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और क्वालीफाइंग ग्रुप B की विजेता टीम होगी। सुपर टेन ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के अलावा क्वालीफाइंग ग्रुप B की विजेता टीम हिस्सा लेंगी। also read : क्रिकेट इतिहास के तीव्रतम गेंदबाज

TRENDING NOW

इस साल टी-20 विश्व कप की प्राइस मनी 5.6 मिलियन डालर रखी गई है जो पिछले साल बांग्लादेश में आयोजित टी-20 विश्व कप से 86 प्रतिशत ज्यादा है। भारत 1987, 1996 और 2011 में विश्व कप की मेजबानी कर चुका है लेकिन टी-20 विश्व कप की मेजबानी पहली बार कर रहा है। टी-20 विश्व कप 2007 की विजेता भारत की राह इस टूर्नामेंट में आसान नहीं होगी क्योंकि इस बार उसके ग्रुप में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमें है। लेकिन क्रिकेट फैंस को भारत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। also read : वनडे क्रिकेट की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ियां