This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
धर्मशाला में होने वाले भारत-पाक मुकाबले में हो सकती है रनों की बरसात
पिच क्यूरेटर ने दिये संकेत कहा 40 ओवर तक एक जैसी रहेगी पिच और आउटफील्ड भी तेज होगा
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - February 16, 2016 6:00 PM IST


भारत में मार्च में शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप के सबसे रोचक मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें धर्मशाला में आमने-सामने होंगी। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ मैदान के क्यूरेटर का कहना है कि इस मैच में रनों की बरसात होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 19 मार्च को होना है। एचपीसीए(हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसियशन) के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने आईएएनएस से कहा, “टी-20 में विकेट कैसा होता है, सब जानते हैं। यह भी वैसा ही होगा। यह बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच होगी। इस पिच पर ज्यादा रन बनेंगे।” चौहान का कहना है कि मैच के दौरान पिच की हालत नहीं बिगड़ेगी लेकिन आउटफील्ड तेज रहेगी। ALSO READ: टी20 विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से अभ्यास मैच खेलेगी भारतीय टीम
चौहान ने बताया, “40 ओवरों तक पिच एक जैसी ही रहेगी लेकिन आउटफील्ड तेज रहेगी। हम अभी मिट्टी और जैविक खाद के जरिए इसे तैयार कर रहे हैं। 24 फरवरी से हम पिच पर काम करना शुरू करेंगे।” उन्होंने कहा, “हम इस समय आउटफील्ड पर काम कर रहे हैं। अगर आप 28 और 29 फरवरी को मैदान देखेंगे तो मैदान पर घास दिखेगी।” ALSO READ: टी20 विश्व कप में भारत के निचले क्रम को योगदान देना होगा: महेन्द्र सिंह धोनी
TRENDING NOW
धर्मशाला भारत की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप के छह क्वालीफाइंग मैचों की मेजबानी करेगा। जो 9 मार्च से 13 मार्च के बीच खेले जाएंगे। यह मैदान दो चिर प्रतिद्वंदी टीमों के मैच की मेजबानी भी करेगा जिसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मैच भी शामिल है। चौहान ने बताया, “मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि दोनों मैचों में काफी दर्शक आएंगे और मैदान खचाखच भरा होगा। हर कोई भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर उत्साहित है।”
