×

भारत खिताब का प्रबल दावेदार: मोर्गन

भारतीय टीम दो टी-20 श्रृंखला और एशिया कप में जीत दर्ज कर विश्व कप में उतर रही है।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 9, 2016 5:28 PM IST

टीम इंडिया © Getty Images
टीम इंडिया © Getty Images

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयान मोर्गन ने बुधवार को कहा कि टी-20 विश्व कप में मेजबान भारत खिताब का प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा कि भारत को घरेलू परिस्थतियों का लाभ मिलेगा। भारतीय टीम दो टी-20 श्रृंखला और एशिया कप में जीत दर्ज कर विश्व कप में उतर रही है। उसने आस्ट्रेलिया और श्रीलंका को मात दी थी और हाल ही में एशिया कप अपने नाम किया था। मोर्गन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “भारतीय टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है क्योंकि वह अपने घर में खेल रही है। उसे इसका लाभ मिलेगा। टीम काफी अच्छी फॉर्म में है।”  ये भी पढ़ें: आईसीसी टी 20 विश्व कप 2016: जानें स्टेडियमों के बारे में जहां मैच खेलेगी इंडिया

भारत में परिस्थितियों को देखते हुए यहां स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। इस पर मोर्गन ने कहा कि उनके पास आदिल राशिद और मोइन अली जैसे गेंदबाज हैं जो ऐसे हालात में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। मोर्गन ने कहा, “हमारे पास दो अनुभवी स्पिनर हैं। आदिल और मोइन पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में हैं।” ये भी पढ़ें: जानें विश्व में कौन क्रिकेट बोर्ड कितना अमीर है

अपनी टीम के बारे में मोर्गन का कहना था कि उनकी टीम इस समय अच्छा खेल रही। उन्होंने कहा, “मैं अपनी टीम को लेकर आश्वस्त हूं। दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले हम अच्छा खेल रहे थे। हमारी टीम में अच्छे खिलाड़ी हैं।”

TRENDING NOW

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने अभी हाल ही में खेले गए एशिया कप को अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीते और फाइनल में अपनी जगह बनाई। टीम इंडिया ने फाइनल में मेजबान बांग्लादेश को हराकर छठीं बार एशिया कप को अपने नाम किया।