×

टी-20 विश्व कप में नंबर-1 टीम के तौर पर उतरेगा भारत

भारतीय टीम ने साल 2016 के शुरुआत से ही टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विजय अभियान को जारी रखा।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 8, 2016 11:42 AM IST

टीम इंडिया  © Getty Images
टीम इंडिया © Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप में नंबर-1 रैंकिंग के साथ कदम रखेगी। विश्व कप मंगलवार से शुरू हो रहा है लेकिन मुख्य दौर के मुकाबले 15 मार्च से खेले जाने हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारत ने रविवार को एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश को हराया है। इससे एक घंटे पहले ऑस्ट्रेलिया  ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 204 रनों का लक्ष्या हासिल कर श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली। केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया  के बीच होने वाला तीसरा और अंतिम मैच भारत की रैंकिंग पर कोई भी प्रभाव नहीं डालेगा।  ये भी पढ़ें: भारत की जीत की ज्यादा संभावना: सहवाग

भारत के इस समय रैंकिंग में 127 अंक हैं। उससे नौ अंक पीछे वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका हैं। दोनों के 118 अंक हैं। न्यूजीलैंड 116 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। पांचवें स्थान पर इंग्लैंड है। ऑस्ट्रेलिया  को छठवां स्थान हासिल है। पाकिस्तान सातवें और मौजूदा टी-20 विश्व कप विजेता श्रीलंका आठवें स्थान पर है।बल्लेबाजी में विराट कोहली दूसरे स्थान पर और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। सुनील नरेन की गौरमौजूदगी में दूसरे स्थान पर काबिज रविचन्द्रन अश्विन विश्व कप में सर्वोच्च रैंकिंग के गेंदबाज के तौर पर उतरेंगे। ये भी पढ़ें: बड़े मैचों के खिलाड़ी है शिखर धवन: विराट कोहली

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के पहले एशिया कप को जीतकर विश्व कप के लिए अपनी प्रबल दावेदारी सिद्ध की है। भारतीय टीम ने साल 2016 के शुरुआत से ही टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विजय अभियान को जारी रखा।

TRENDING NOW

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के जमीन पर 3-0 से क्लीन स्वीप करके जीत हासिल की। उसके बाद श्रीलंका को 2-1 से हराया और फिर एशिया कप के सभी मैचों को जीत कर एशिया कप अपने नाम किया।