×

आईसीसी टी20 2016: निरीक्षण दल ने धर्मशाला मैदान को दी हरी झंडी

धर्मशाला स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप, 2016 के कुल 10 मैच आयोजित किए जाने हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 16, 2015 2:29 PM IST

धर्मशाला मार्च 2016 में भारत-पाकिस्तान मैच की मेजबानी करेगा © Getty Images
धर्मशाला मार्च 2016 में भारत-पाकिस्तान मैच की मेजबानी करेगा © Getty Images

धर्मशाला। बुधवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का जायजा लेने पहुंची आईसीसी विशेषज्ञों की टीम स्टेडियम की व्यवस्थाओं को देखकर बेहद प्रभावित हुई। उल्लेखनीय है कि इस स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप, 2016 के कुल 10 मैच आयोजित किए जाने हैं। जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच भी शामिल है। हाल ही में विश्व कप के पहले भारत के स्टेडियमों की जांच के लिए आईसीसी के ईवेंट हेड, क्रिस टेटली की अगुआई में 17 सदस्यीय टीम दौरे पर आई है। इसी टीम ने बुधवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का जायजा लिया। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत में कुल 8 सेंटर चयनित किए गए हैं। ये भी पढ़ें: मोबाइल गेम में नजर आएंगे विराट कोहली

टेटली ने एक प्रेस वार्ता में कहा,”हमने सुविधाओं का जायजा हर पहलू से लिया है और हम व्यवस्थाओं को देखकर खुश हैं। आईसीसी के अधिकारियों ने कहा,”धर्मशाला इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी कर चुका है और एक बेहतरीन स्टेडियम है। भारत-पाकिस्तान का मैच जो 19 मार्च को खेला जाना है उसके लिए हमने मेजबान संगठन के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए व्यापक स्तर पर चर्चाएं की हैं। ये भी पढ़ें: ड्राफ्ट नीलामी ने पुणे फ्रेंचाइजी को बनाया आईपीएल 9 की सशक्त टीम

TRENDING NOW

टेटली ने बताया कि आईसीसी सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर है और जो भी मैच यहां आयोजित किए जाएंगे उनके लिए योजना एक जैसी ही होगी। अंत में बीसीसीाई अधिकारी श्रीधर ने कहा कि धर्मशाला चुने गए आठ वेन्यू में सबसे बेहतरीन वेन्यू है। उन्होंने आगे कहा, “इस स्टेडियम में प्रेक्टिश व्यवस्था और इनडोर प्रेक्टिश क्षेत्र विश्व स्तर का है साथ ही इस स्टेडियम का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यहां इतना बड़ा क्षेत्र है कि चार टीमें एक साथ प्रेक्टिश कर सकती हैं। जिसकी मदद से एक छोटे से समय में कई मैच आयोजित किए जा सकते हैं। साथ ही यहां आतिथ्य हेतु भी अच्छी सुविधाएं हैं जो और किसी वैन्यू के मुकाबले बेहतर है। ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज टीम को ब्रायन लारा की जरूरत: शेन वॉर्न