×

वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच में जॉश हेजलवुड की हैट्रिक

जॉश हेजलवुड ने जेसन होल्डर, मार्लोन सैमुअल्स और ड्वेन ब्रावो को आउट कर अंजाम दिया कारनामा

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 13, 2016 6:27 PM IST

जॉश हेजलवुड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच में हैट्रिक जमाया © Getty Images
जॉश हेजलवुड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच में हैट्रिक जमाया © Getty Images

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे अभ्यास मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन लगातार गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। हेजलवुड ने वेस्टइंडीज की पारी के 4 ओवर में ये कारनामा अंजाम दिया। हेजलवुड ने वेस्टइंडीज टीम के टॉप आर्डर को तहस नहस करते हुए जेसन होल्डर, मार्लोन सैमुअल्स और ड्वेन ब्रावो को आउट कर हैट्रिक बनाया। हेजलवुड ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर सबसे पहले होल्डर को एलबीडब्लू आउट किया, इसके बाद तीसरी गेंद पर सैमुअल्स को बोल्ड आउट किया, इसके बाद क्रीज पर आए ड्वेन ब्रावो को चौथी गेंद पर बोल्ड कर हेजलवुड ने अपना हैट्रिक पूरा किया। ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज अभ्यास मैच का फुल स्कोरकार्ड

इससे पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा शेन वाटसन ने सबसे ज्यादा 60 रनों का योगदान दिया। वाटसन के अलावा एरन फिंच ने 33 रन और कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 36 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के टी20 स्पेशलिस्ट ग्लेन मैक्सवेल फ्लॉप रहे और बिना कोई रन बनाए सुलेमान बेन की गेंद पर बोल्ड हो गए।

TRENDING NOW

वेस्टइंडीज के लिए ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 कंगारू बल्लेबाजो को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ब्रावो के अलावा सुलेमान बेन ने भी 3 विकेट चटकाए। कार्लोस ब्रेथवेट के हाथ 2 सफलताए लगी। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ अपना पहला अभ्यास मैच हार चुकी है और इस मैच में भी हेजलवुड ने वेस्टइंडीज बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।