This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
महेन्द्र सिंह धोनी मेरे आदर्श खिलाड़ी: सरफराज अहमद
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद ने भारतीय कप्तान की तारीफों के पुल बांधे
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - March 13, 2016 8:07 PM IST


पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद ने रविवार को कहा कि वह भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और उनके जैसा ‘फिनिशर’ बनना चाहते हैं। अहमद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “निश्चित तौर पर धोनी से मुझे प्रेरणा मिलती है। वह विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनो बहुत ही बेहतर तरीके से करते हैं। वह एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं। मैं उन्हें पूजता हूं। जिस तरह से वह एक पारी को पूरा करते हैं, मैं वहीं पाकिस्तान के लिए करना चाहता हूं। सफराज ने अस्थायी रूप से पाकिस्तानी टीम के लिए बल्लेबाज की भूमिका निभाई है और वह अपनी टीम की जरूरत के हिसाब से इस क्रम को जारी रखना चाहते हैं। ALSO READ: पाकिस्तान से ज्यादा भारत में मिला प्यार: शाहिद अफरीदी
एशिया कप में पाकिस्तान को बांग्लादेश के हाथों हार मिली थी। वह एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंच सका था। भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया था। अपने एशिया कप अभियान के बारे में सरफराज ने कहा, “बांग्लादेश में स्थिति काफी खराब थी। हर टीम के लिए पहले छह ओवर काफी मुश्किल थे, लेकिन अब हमने सभी चीजें सुलझा ली हैं और आशा है कि हम यहां बेहतर प्रदर्शन करेंगे।” ALSO READ: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पारी से काफी कुछ सीखा: शिखर धवन
TRENDING NOW
गौरतलब है कि विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला धर्मशाला में खेला जाने वाला था लेकिन सुरक्षा कारणों से अब यह मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 19 मार्च को होगा और सरफराज का मानना है कि दोनों टीमों पर समान दबाव होगा। सरफराज ने कहा, ” यह बहुत बड़ा खेल है। दोनों टीमों पर समान दबाव होगा। हम यहां बेहतर क्रिकेट खेलने की पूरी कोशिश करेंगे।”
