×

अगर पाकिस्तान ने भारत को हराया तो ये पाकिस्तानी मॉडल उतारेगी अपने कपड़े

अगर पाकिस्तानी टीम भारत पर जीत दर्ज कर लेती है तो वो पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी को डेडीकेट करते हुए स्ट्रिप डांस करेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 15, 2016 6:27 PM IST

पाकिस्तान टीम © Getty Images
पाकिस्तान टीम © Getty Images

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले बेहद रोमांचक होते हैं। खासकर जब ये मुकाबले क्रिकेट के महाकुम्भ टी20 विश्व कप में हो तो ये मैच और भी ज्यादा रोमांचक हो जाता है। भारत में इस समय टी20 विश्व कप चल रहा है और क्रिकेट प्रेमी इन मैचों का जमकर लुत्फ़ उठा रहे है। क्रिकेट प्रेमियों में जमकर टी20 विश्व कप का खुमार चढ़ा हुआ है। क्रिकेट प्रेमी अपने टीम को जिताने के लिए कुछ भी कर गुजरने की कोशिश करते रहते है। इनमे से तो कुछ बेहद अजीब होते हैं। जो कि सुर्खिया बन जाती है। जी हां भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर एक पाकिस्तानी मॉडल ने चौकाने वाली घोषणा कर दी है जिसे लेकर वो इन दिनों चर्चा में है। ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के संभावित अंतिम 11 खिलाड़ी

इस पाकिस्तानी मॉडल का नाम है कंदिल बलोच। पाकिस्तानी मॉडल एक क्रिकेट प्रशंसक भी है जिन्होंने ये घोषणा की है कि अगर पाकिस्तानी टीम ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप में हरा दिया तो वो अपने कपड़े उतारकर स्ट्रिप डांस करेगी। पाकिस्तानी मॉडल कंदिल बलोच ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को कोलकाता में होने वाले मैच के लिए ऐसा कहा है वो अपने टीम के जीत की खुशी मनाने के लिए ऐसा करेगी।

आपको बता दें कि बलोच ने अपने फेसबुक पेज पर एक विडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर पाकिस्तानी टीम भारत पर जीत दर्ज कर लेती है तो वो पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी को डेडीकेट करते हुए स्ट्रिप डांस करेगी। हालांकि बलोच ने कुछ ही समय बाद में अपने उस विडियो को डिलीट कर दिया।

TRENDING NOW