×

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पारी से काफी कुछ सीखा: शिखर धवन

शिखर धवन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में 73 रनों की शानदार पारी खेली थी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 13, 2016 5:25 PM IST

शिखर धवन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 73 रनों की पारी खेली थी © AFP
शिखर धवन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 73 रनों की पारी खेली थी © AFP

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को हुए अभ्यास मैच में 73 रनों की उम्दा पारी खेलने वाले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि टीम की हार अलग बात है लेकिन इस पारी से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में नौ विकेट पर 196 रन बनाए जबकि भारत तमाम प्रयासों के बाद भी निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना सका। मैच के बाद धवन ने कहा, “व्यक्तिगत तौर पर यह मेरे लिए काफी कुछ सीखने जैसा रहा। मैं 15-16 ओवर तक बल्लेबाजी करता रहा। ऐसे में मैं आने वाले मैचों के लिहाज से अपने लिए आंकलन कर सकता हूं। टी20 में ऐसे हालात का सामना करना अच्छा रहता है।” ALSO READ: घर में खेलने से लोगों की उम्मीदों का दबाव: शिखर धवन

भारत ने अपने पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को करारी मात दी थी। शिखर धवन ने इस साल टी20 क्रिकेट में टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ मैचों में उन्होने शानदार बल्लेबाजी की है तो कुछ मैचों में उन्होने अपने चाहने वालों को निराश किया है। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 73 रनों की पारी से उनके अंदर काफी आत्मविश्वास आया है। धवन इसी आत्मविश्वास को टी20 विश्व कप में भी कायम रखना चाहेंगे। ALSO READ: भारत-पाकिस्तान मैच से ज्यादा विश्व कप महत्वपूर्ण: गौतम गंभीर 

भारत को सुपर टेन के दूसरे ग्रुप में रखा गया है जहां भारत के अलावा न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें हैं। भारतीय टीम अपने दोनों अभ्यास मैच खेलने के बाद अब 15 मार्च को न्यूजीलैंड का सामना करेगी। शिखर धवन से इस मैच में फिर टीम को अच्छी शुरूआत की उम्मीद रहेगी।

 

TRENDING NOW