This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
सौरव, इंजमाम ने भारत-पाकिस्तान सीरीज की शुरुआत की वकालत की
इंजमाम ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को धर्मशाला में टी-20 विश्व कप मैच खेलने से मना नहीं करना चाहिए क्योंकि भारत में सुरक्षा कोई मुद्दा है ही नहीं
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 8, 2016 12:48 PM IST


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इंजमाम उल हक ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्तों को फिर से शुरू करने की वकालत की है। इंजमाम ने कहा, “भारत तथा पाकिस्तान की टीमों के बीच सीरीज होनी चाहिए। यह दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्ते के भी काफी अच्छा रहेगा। दोनों देशों के लोग यही चाहते हैं और वे एक दूसरे के खिलाड़ियों को पसंद भी करते हैं। ऐसे में मैचों का आयोजन होना चाहिए।”इंजमाम ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को धर्मशाला में टी-20 विश्व कप मैच खेलने से मना नहीं करना चाहिए क्योंकि भारत में सुरक्षा कोई मुद्दा है ही नहीं। बकौल इंजमाम, “पाकिस्तानी टीम को भारत में कोई खतरा नहीं है।” ये भी पढ़ें: टी-20 विश्व कप में नंबर-1 टीम के तौर पर उतरेगा भारत
दूसरी ओर, सौरव ने भी दोनों देशों के बीच क्रिकेट की वकालत की। सौरव ने कहा, “हम पाकिस्तान से कभी भी वैमनस्य के आधार पर नहीं खेले। दोनों देशों के बीच जब भी क्रिकेट होती है तो उसका प्रतिस्पर्धात्मक स्तर काफी ऊंचा होता है। ऐसे में मैं यही कहूंगा कि दोनों देशों के बीच फिर से क्रिकेट होनी चाहिए, जिससे दोनों का स्तर ऊंचा होगा।”
TRENDING NOW
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने अभी हाल ही में खेले गए टी20 एशिया कप में पाकिस्तान को उसके पहले मैच में हराया था। भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराते हुए एशिया कप में लगातार दूसरा मैच जीता था। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने छठी बार एशिया कप की ट्राफी अपने नाम किया। एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराया था।
