×

टी-20 विश्व कप में इस्तेमाल किए जाएंगे स्पाइडर कैमरे : आईसीसी

विराट कोहली का एक बाउंड्री की ओर जा रहा शॉट स्पाइडर कैमरे से टकराकर रुक गया था और भारत को चार रनों का नुकसान उठाना पड़ा था।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 29, 2016 1:03 PM IST

आईसीसी टी-20 विश्व कप © Getty Images
आईसीसी टी-20 विश्व कप © Getty Images

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन ने गुरुवार को कहा कि आठ मार्च से तीन अप्रैल के बीच भारत की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप में स्पाइडर कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा। रिचर्डसन ने यह भी कहा कि मैदान के ऊपर हवा में लटकने वाले ये कैमरे खेल को प्रभावित नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी खेल मैदान पर खेले गए 5 वें वनडे मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का एक बाउंड्री की ओर जा रहा शॉट स्पाइडर कैमरे से टकराकर रुक गया था और भारत को चार रनों का नुकसान उठाना पड़ा था। ये भी पढ़ें: सहवाग ने एमसीएल में मैच की पहली गेंद पर लगाया छक्का(वीडियो)

इस गेंद को डेड बॉल करार दिया गया था। भारत ने अपना 5 वां आखिरी मैच 6 विकेट से जीता था। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 99 रन बनाए वहीँ धवन ने 78 रन 69 गेंदों पर और मनीष पांडे के नाबाद 104 रनों की बेहतरीन पारी की वजह से टीम इंडिया ने जीत हासिल की। आपको बता दें की ऑस्ट्रेलिया ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 4-1 सीरीज पर अजेय बढ़त बना ली थी। ये भी पढ़ें: मैक्सवेल ने अपने शानदार फार्म का श्रेय फ्लेमिंग को दिया

मैच के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्पाइडर कैमरे की आलोचना करते हुए कहा था कि इस तरह की हर घटना के लिए टीवी प्रसारकों पर 2000 डॉलर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

TRENDING NOW

हालांकि रिचर्डसन ने कहा है, “जी हां, भारत की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप में हम स्पाइडर कैमरे का इस्तेमाल करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ये कैमरे मैच में बाधा न डालें। हमने इनके इस्तेमाल के लिए दिशा निर्देश तय कर रखे हैं।”