×

टी-20 विश्व कप ट्रॉफी आज से 12 देशों के दौरे पर, 1 फरवरी को दिल्ली वापस आएगी

इस दौरे के दौरान ट्रॉफी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित किया जाएगा

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 13, 2015 5:48 PM IST

12 देशों के दौरे के दौरान ट्रॉफी को कई जगहों पर प्रदर्शित किया जाएगा © Getty Images (File Photo)
12 देशों के दौरे के दौरान ट्रॉफी को कई जगहों पर प्रदर्शित किया जाएगा © Getty Images (File Photo)

अगले साल 8 मार्च से भारत में आयोजित होने वाले टी-20 विश्व कप 2016 की ट्रॉफी आज मुंबई से विश्व के 12 देशों के दौरे पर जा रही है। यह दौरा 13 मार्च को मुंबई से शुरू होकर 1 फरवरी को दिल्ली में खत्म होगा। इस दौरान ट्रॉफी विश्व कप में हिस्सा लेने वाले 16 देशों में से 12 देशों का भ्रमण करेगी। भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले टी-20 विश्व कप का आयोजन 8 मार्च से 3 अप्रैल तक होगा। 3 अप्रैल को टूर्नामेंट के फाइनल के मेजबानी की जिम्मेदारी कोलकाता को दी गई है। आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के मुताबिक ट्राफी की इस यात्रा से न केवल क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्रिकेट के प्रशंसकों को इसे नजदीक से देखने का मौका भी मिलेगा। ALSO READ : टेस्ट क्रिेकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली जोड़ियां 

इस दौरान टी-20 विश्व कप ट्रॉफी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित किया जाएगा। सबसे पहले यह ट्रॉफी स्काटलैंड के दौरे पर जाएगी। इसके बाद इसे यूरोपीय देशों आयरलैंड, इंग्लैंड और नीदरलैंड ले जाया जाएगा। 2 से 7 जनवरी के बीच ट्रॉफी अफ्रीकी देशों में भ्रमण करेगी। अफ्रीकी देशों में सबसे पहले 2 जनवरी को हरारे पहुंचेगी। 5 से 7 जनवरी को इसका प्रदर्शन साउथ अफ्रीका के शहर केपटाउन में किया जाएगा। ALSO READ : जानिए वनडे क्रिकेट की सफलतम ओपनिंग जोड़ियों के बारे में 

भारतीय उपमहाद्वीप में विश्व कप ट्रॉफी सबसे पहले पाकिस्तान जाएगी जहां 11 और 12 जनवरी को इसका प्रदर्शन किया जाएगा। 14 और 15 फरवरी को बांग्लादेश में प्रदर्शन के बाद विश्व कप ट्रॉफी 17 फरवरी श्रीलंका पहुंचेगी। विश्व कप ट्रॉफी 21 जनवरी को न्यूजीलैंड के शहर वेलिंगटन पहुंचेगी और फिर 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया जाएगी जहां इसे 31 जनवरी तक एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में प्रदर्शित किया जाएगा। विश्व कप ट्रॉफी 1 फरवरी को दिल्ली वापस आकर इस दौरे को खत्म करेगी। ALSO READ : टेस्ट क्रिकेट में 5 सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज 

TRENDING NOW