add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी-20 विश्व कप में हेलमेट पहनेगें अंपायर

दिसम्बर में भारत में हुए रणजी मैच के दौरान आस्ट्रेलियाई अम्पायर जान वार्ड के सिर पर गेंद से चोट लगी थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - January 29, 2016 4:47 PM IST

अब हेलमेट पहन कर अंपायरिंग करते हुए नजर आएंगे अंपायर © Getty Images
अब हेलमेट पहन कर अंपायरिंग करते हुए नजर आएंगे अंपायर © Getty Images

भारत में मार्च-अप्रैल में होने वाले टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाले सभी अम्पायर हेलमेट लगाएंगे। आईसीसी ने शुक्रवार को इस सम्बंध में एक निर्देश जारी किया। आईसीसी के मुताबिक क्रिकेट में मैच अधिकारियों की सुरक्षा भी सर्वोपरि है। आईसीसी ने यह निर्देश बीते दो महीनों में दो अम्पायरों के अस्पताल में भर्ती जिए जाने के बाद आया है। दिसम्बर में भारत में हुए रणजी मैच के दौरान आस्ट्रेलियाई अम्पायर जान वार्ड के सिर पर गेंद से चोट लगी थी। वह अस्पताल ले जाए गए थे। इसी तरह 20 जनवरी को भारत तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में हुए एकदिवसीय मैच के दौरान इंग्लिश अम्पायर रिचर्ड कैटरबॉरो को चोट लगी थी। ये भी पढ़ें: भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में 10 विकेट से हराया

 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया के जॉन डेविड वार्ड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में हेलमेट पहनकर अंपायरिंग करने उतरे थे। वार्ड पहले ऐसे अंपायर है जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय मैच में हेलमेट पहन कर अंपायरिंग किया। ये भी पढ़ें: विराट के पाकिस्तानी प्रशंसक को हो सकती है 10 साल की जेल

53 वर्षीय वार्ड ने इससे पहले 6 अन्तर्राष्ट्रीय वनडे मैचों में सफल अंपायरिंग की हैं। कुछ समय पहले वार्ड भारत में अंपायरिंग के दौरान बरिंदर शरन के गेंद पर खेले गए एक शॉट पर चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा था।

अनुभवी अंपायर वार्ड ने ठीक होने के बाद बिग बैश लीग में वापसी की, लेकिन इस बार वो अपने सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क थे और उन्होंने मैदान पर हेलमेट पहन कर अंपायरिंग की।