×

वीरेंदर सहवाग को भी सम्मानित करेगा सीएबी

भारत का अगला मुकाबला 19 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में में खेला जाएगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Vivek Kumar
Last Published on - March 17, 2016 10:46 AM IST

वीरेंद्र सहवाग  © Getty Images
वीरेंदर सहवाग © Getty Images

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) 19 मार्च को ईडन गार्डन्स मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्व कप मैच में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को अन्य महान खिलाड़ियों के साथ सम्मानित करेगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच से पहले सीएबी सहवाग, सुनिल गवास्कर, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, इमरान खान, वाकर यूनिस, वसीम अकरम और इंतिखाब आलम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करेगा। भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ जो पहले यहां मैच देखने आने वाले थे, उन्होंने यहां अब नहीं आने का फैसला किया है। सीएबी के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “हम दोनों देशों के चार-चार खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। हम उन्हें मैच से पहले तकरीबन छह बजे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे। अब द्रविड़ ने आने से इनकार कर दिया है। इसलिए हमने सहवाग को सम्मानित करने का फैसला लिया है।”  ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप, भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में ये रहे टीम इंडिया के हार के पांच बड़े कारण

 

आपको बता दें कि ये दोनों ही चिरप्रतिद्वंदी टीमें एक दूसरे से एशिया कप में भी भिड चुकी हैं। टी20 एशिया कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारत से था। भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाक टीम को 5 विकेट से मात दिया था। टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल में मेजबान बांग्लादेश को हराकर एशिया कप टी20 अपने नाम किया।

TRENDING NOW

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से था। जिसे न्यूजीलैंड ने जीत लिया। भारत का अगला मुकाबला 19 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच अक्सर काफी रोमांचक होता है और ये दोनों ही टीमें एक दूसरे से मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।