ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग: भारत नंबर 2 पर बरकरार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट जीतकर भारत ने 30 अंक अर्जित किए है. इससे वह ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में नंबर 2 पर बरकरार है.

Edited By : Arun Kumar |Dec 30, 2020, 03:28 PM IST

Published On Dec 30, 2020, 03:28 PM IST

Last UpdatedDec 30, 2020, 03:28 PM IST

Team India @BCCITwitter

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल खेलनी की दौड़ में टीम इंडिया बनी हुई उसने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी ताजा ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। टीम इंडिया में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न टेस्ट में हराया था, जिससे उसे 30 अंक मिले। इस रैंकिंग में अब टीम इंडिया के पास 390 प्वाइंट्स हैं और वह 72.2 फीसदी अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट (IND vs AUS Boxing Day Test Match) में हार और धीमी ओवर गति के लिए जुर्माने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर कायम है। उसके 322 अंक हैं और वह प्रतिशत अंकों में 76.6 अंकों के साथ भारत से 4.4 प्रतिशत अंक आगे है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बुधवार को पहले टेस्ट में पाकिस्तान पर 101 रन की जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम को इस जीत से 60 अंक मिले और उसके 66.7 प्रतिशत अंक हो गए हैं।

आईसीसी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘न्यूजीलैंड ने स्वयं को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने की दौड़ में बरकरार रखा है।’

इन 3 टीमों के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में इंग्लैंड और पाकिस्तान शीर्ष 5 में शामिल हैं. लीग स्टेज के अंत के बाद प्रतिशत अंकों के आधार पर टॉप 2 में रहने वाली टीमें फाइनल में खेलेंगी। लीग की प्रत्येक सीरीज 120 अंक की होती है। इसी के आधार पर सीरीज के प्रत्येक मैच के लिए समान अंक बांटे जाते हैं। यह दो टेस्ट की सीरीज में प्रत्येक मैच के लिए 60 से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में प्रत्येक मैच के लिए 24 तक होते हैं.

भारत अंकों के आधार पर शीर्ष पर है लेकिन आईसीसी ने कोविड-19 (Covid- 19) महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सत्र में व्यवधान के बाद पिछले महीने अंक प्रणाली में संशोधन किया था. अब शीर्ष दो टीमों का फैसला प्रतिशत अंकों के आधार पर होगा.

Editor's Pick