• Home
  • News
  • Icc world test championship final to be played with dukes ball it is virat kohli s favorite ball for test cricket 4481861

Virat Kohli की फेवरेट बॉल से खेला जाएगा ICC टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच, तो कमाल करेगी टीम इंडिया!

जून में होने वाले ICC टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ड्यूक्स की गेंद से खेला जाएगा. कप्तान विराट कोहली को यह गेंद बेहद पसंद है.

Edited By : India.com Staff |Mar 10, 2021, 05:38 PM IST

Published On Mar 10, 2021, 05:38 PM IST

Last UpdatedMar 10, 2021, 05:38 PM IST

ICC World Test Championship 2021 Final: पहली बार खेले जाने वाले आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की तस्वीर अब साफ हो चुकी है. 18-22 जून को खेले जाने वाले इस खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ ICC WTC Final 2021) की टीमें आमने-सामने होंगी. इस ऐतिहासिक टेस्ट के लिए ’23 जून’ का दिन रिजर्व डे रखा गया है. पहले यह मैच दुनिया के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना था. लेकिन कोविड- 19 के कारण अब यह साउथैम्पटन के एजेस बाउल में खेला जाएगा.

इस खिताबी मुकाबले के लिए जो गेंद इस्तेमाल की जाएगी वह इंग्लैंड में इस्तेमाल होने वाले ड्यूक्स (Dueks Ball) की लाल गेंद होगी. दोनों ही देश अपने-अपने देश में अलग-अलग गेंदों से खेलते हैं. ऐसे में यह पहला मौका होगा, जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें ड्यूक की गेंद से टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होंगी. भारत अपने घर में SG की गेंद से खेलता है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम कूकाबूरा (Kookaburra) से खेलती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड अपने यहां ड्यूक्स की गेंदें इस्तेमाल करता है. चूंकि इस टेस्ट मैच का मेजबान इंग्लैंड ही तो ऐसे में दोनों टीमें ड्यूक की गेंद से ही खेलेंगी. वैसे बता दें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को यह खासी पसंद है. वह अतीत में कई बार एसजी (SG Ball) की गुणवत्ता पर सवाल उठा चुके हैं और उन्होंने कई मौकों पर ड्यूक्स की गेंद का समर्थन किया है. कोहली खुलकर कह चुके हैं कि भारत को अब एसजी बॉल को बंद कर ड्यूक्स की गेंद ही इस्तेमाल करनी चाहिए.

कोहली ने साल 2018 में एसजी बॉल की क्वॉलिटी पर कड़ी नाराजगी जताते कहा था कि ड्यूक्स की गेंदें टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से काफी ज्यादा बेहतर हैं. भारतीय कप्तान ने तब कहा था, ‘ड्यूक्स की गेंद टेस्ट क्रिकेट के लिए सबसे ज्यादा मुफीद है. अगर मुझसे कहा जाए कि किसी एक गेंद को चुनें तो मैं दुनिया भर में ड्यूक्स की गेंद से क्रिकेट खेलने को अपना समर्थन दूंगा.क्योंकि इस गेंद की निरंतरता अंत तक बनी रहती है और गेंदबाज किसी भी वक्त इस गेंद से मैच में लौट सकते हैं.’

बता दें ड्यूक्स की गेंद की सीम लंबे समय तक हार्ड बनी रहती है विराट कोहली इसी वजह से इससे प्रभावित हैं. पिछले कुछ समय से आर. अश्विन और विराट कोहली एसजी गेंद की खराब हो रही सीम पर नाराजगी जताते रहे हैं. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी तो भारतीय टीम के पास ड्यूक्स की गेंद से खेलने की मनोवैज्ञानिक बढ़त होगी. क्योंकि भारतीय टीम इस गेंद को पसंद करती है.

बता दें भारत ने हाल ही में इंग्लैंड को 4 मैचों की सीरीज में 3-1 से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई हैं. न्यूजीलैंड पहले ही इसके लिए क्वॉलीफाई कर चुका है.

Editor's Pick