ICC Test Championship: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतकर शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर
भारतीय क्रिकेट टीम ने गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हारकर 2-1 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
Published On Jan 19, 2021, 04:10 PM IST
Last UpdatedJan 19, 2021, 04:10 PM IST
(Twitter)
गाबा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल कर बॉर्डर गावस्करल ट्रॉफी पर 2-1 कब्जा करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया गिरकर तीसरे पायदान पर आ गई है।
ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में जीत हासिल की थी। इस टेस्ट में भारतीय टीम दूसरी पारी में 36 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इसके बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने मेलबर्न में टेस्ट मैच जीता और सिडनी जबरदस्त खेल दिखाते हुए मैच ड्रॉ कराया। इसके बाद ब्रिस्बेन में निर्णायक टेस्ट मैच में तीन विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज भी अपने नाम की।
भारत के अब 71.7 प्रतिशत अंक हैं और इतने अंकों के साथ वो पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड हैं जिसके 70 प्रतिशत अंक हैं। आस्ट्रेलिया 69.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

आईसीसी ने ट्वीट किया, “भारत शीर्ष पर है। गाबा में मिली शानदार जीत के बाद भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गई है।”
भारत का पहले स्थान पर आने का कारण ब्रिसबेन में मिली शानदार जीत है। भारत को अब इंग्लैंड के साथ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीतना होगा और वो जून में लॉर्डस में होने वाले टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत पांच फरवरी से चेन्नई से हो रही है।