- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Icc world test championship points table new zealand reaches to final australia out of title match after decline to go south africa 4377104
ICC World Test Championship, Points Table: SA जाने से इनकार करने पर AUS फाइनल से बाहर, NZ की फाइनल में जगह पक्की
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा.
Published On Feb 02, 2021, 07:04 PM IST
Last UpdatedFeb 02, 2021, 07:04 PM IST
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इसी साल के मध्यम में इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मंगलवार को एक बुरी खबर आई. ऑस्ट्रेलिया फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने खिताबी मुकाबला खेलने के लिए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से इनकार कर दिया. कोरोना काल में मेजबान देशी की परिस्थितियों को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए नहीं जाने की जानकारी दी.
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो भारत पांच सीरीज के बाद 13 मैच खेलकर 71.7 प्रतिशत जीत के साथ पहले स्थान पर है. वहीं, पांच सीरीज के बाद 11 मैचों में 70 प्रतिशत अंकों के साथ न्यूजलैंड दूसरे स्थान पर बना हुआ है. न्यूजीलैंड को अब आगे कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेलनी हैं.
पहली चार टीमों के बीच तीन प्रतिशत का अंतर
ऑस्ट्रेलियाई टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. उसके पास चार टेस्ट सीरीज में 14 मुकाबले खेलकर 69.2 जीत हैं. चौथे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड की टीम पांच टेस्ट सीरीज में कुल 17 मुकाबले खेले हैं और उनके पास 68.7 प्रतिशत अंक हैं. पहले नंबर पर मौजूदा भारत और इंग्लैंड के बीच केवल तीन प्रतिशत का अंतर है.