- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Icc world test championship points table west indies stun england to open account team india at top 4083028
विंडीज ने ICC WTC में खोला खाता, टीम इंडिया नंबर वन पर बरकरार
इससे पहले विंडीज ने भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेले थे और दोनों में उसे मुंह की खानी पड़ी थी
Published On Jul 13, 2020, 08:32 AM IST
Last UpdatedJul 13, 2020, 08:32 AM IST
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने आखिरकाल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship)में अपना खाता खोल ही लिया. जेसन होल्डर (Jason Holder) की अगुआई वाली कैरेबियाई टीम ने साउथैम्प्टन के ऐजिस बाउल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 16 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा.
इससे पहले भारत के खिलाफ 2 टेस्ट हार चुका था वेस्टइंडीज
विंडीज ने इससे पहले दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी. और दोनों में उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. होल्डर ने इंग्लैंड के खिलाफ आगे बढ़कर टीम की अगुआई की. उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में 6 विकेट झटककर मेजबान को 204 रन पर ढेर कर दिया था. जवाब में मेहमान विंडीज ने ओपनर क्रेग ब्रेथवेट और शेन डोरिच के अर्धशतकों के दम पर 318 रन बनाकर पहली पारी में 114 रन लीड हासिल की थी.
इंग्लैंड केबल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शुरुआत बेहतरीन की थी. एक समय उसके 3 विकेट पर 249 रन थे. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 46 रन की पारी खेली और जैक क्राउली (76) के साथ मिलकर 98 रन की साझेदारी की. इसके बाद इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. मेजबान टीम की बल्लेबाजी बिखर गई और दूसरी पारी में 313 रन बनाकर पवेलियन लौट गई और विंडीज के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा.
जर्मेन ब्लैकवुड ने खेली 95 रन की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही. कुल स्कोर में अभी 7 रन ही जुड़े थे कि उसने ओपनर ब्रेथवेट का विकेट गंवा दिया. इसी स्कोर पर उसने दूसरे ओपनर समर ब्रूक्स का विकेट भी गंवा दिया. शाई होप भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 27 के कुल स्कोर पर वह भी पवेलियन लौट गए. इसके बाद जर्मेन ब्लैकवुड और रोस्टन चेज ने 73 रन की साझेदारी कर विंडीज की जीत की नींव रखी.
ब्लैकवुड ने डोरिच के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 68 र न जोड़े. जब विंडीज को 11 रन जीत के लिए चाहिए थे तब ब्लैकवुड को स्टोक्स ने पवेलियन की राह दिखा दी. ब्लैकवुड ने 95 रन की शानदार पारी खेली.
टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंटस टेबल (Test Championship points table):
इस टेस्ट जीत से विंडीज ने 40 अंक अर्जित किए और उसने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया. कैरेबियाई टीम 40 अंकों के साथ 9 टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है. इंग्लैंड 146 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है जबकि भारतीय टीम (Team India) 360 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया जबकि तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है. टेबल में बांग्लादेश एकमात्र ऐसी टीम है जिसे अभी खाता खोलना है.