• Home
  • News
  • icc wtc 2021 team india squad no discussion on hardik pandya kuldeep yadav and navdeep saini also out

ICC WTC: भारतीय टेस्ट टीम का चयन, जानें- Hardik Pandya के नाम पर क्यों नहीं हुई चर्चा

भारतीय चयनकर्ता शुक्रवार को जब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम चुन रहे थे तब उन्होंने हार्दिक पांड्या के नाम पर इसलिए नहीं की चर्चा.

Edited By : Arun Kumar |May 07, 2021, 08:35 PM IST

Published On May 07, 2021, 08:35 PM IST

Last UpdatedMay 07, 2021, 08:35 PM IST

हार्दिक पांड्या @ICCTwitter

आईपीएल स्थगति होने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने अपने मिशन की तैयारियों में जुट गई है. भारतीय टीम को जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) का खिताबी मुकाबला खेलना है, जबकि इसके बाद वह अगस्त और सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज भी खेलेगी. भारतीय चयनकर्ताओं ने इस मिशन के लिए शुक्रवार को 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी. इस टीम में फिटनेस समस्याओं से पार पा चुके ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) की वापसी हुई है. इसके अलावा चोटों के कारण इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने भी टीम में वापसी की है. इन तीनों को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोट लगी थी.

इस बीच इस दौरे के लिए एक और स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के नाम पर विचार नहीं किया गया, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को भी टीम से बाहर किया गया है. इन दोनों के अलावा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) को भी बाहर किया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा बनने के बावजूद हार्दिक खेल नहीं पाए थे. वह अभी भी बॉलिंग करने की स्थिति में नहीं हैं लिहाजा उनका चयन नहीं किया गया. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वह छोटे प्रारूपों में बतौर बल्लेबाज टीम में जगह पा सकते हैं लेकिन टेस्ट टीम में चुने जाने के लिये उन्हें गेंदबाजी करनी होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पांड्या अभी गेंदबाजी करने की हालात में नहीं हैं. इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें टीम में रखा गया ताकि वह गेंदबाजी का भार संभालने के लिए तैयारी कर सकें लेकिन वह प्रयोग चला नहीं. इसलिए टेस्ट क्रिकेट के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया.’

चयनकर्ताओं ने अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और अर्जन नगवासवाला को भी स्टैंडबाय के तौर पर टीम में रखा है. सलामी बल्लेबाज ईश्वरन और तेज गेंदबाज आवेश इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान भी टीम में थे. वहीं प्रसिद्ध और गुजरात के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जन को अतिरिक्त गति के कारण चुना गया. अर्जन ने 2018 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण के बाद 16 मैचों में 62 विकेट लिए हैं.

अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने वाले के एल राहुल और कोरोना संक्रमित रिद्धिमान साहा को टीम में रखा गया है. बशर्ते वे पूरी तरह फिट हो जाएं. अक्षर पटेल तीसरे स्पिनर के तौर पर टीम में हैं. वहीं सीमित ओवरों में शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपनी वापसी के लिए चयनकर्ताओं को नहीं लुभा सके. भुवनेश्वर कुमार को फिटनेस समस्या के कारण नहीं चुना गया.

बता दें भारतीय टीम इस दौरे पर सबसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलेगी, जो 18 जून को साउथेम्पटन में खेला जाएगा. इसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज चार अगस्त से नॉटिंघम में 5 टेस्ट की शुरुआत करेगी. सीरीज का 5वां और आखिरी टेस्ट 10 सितंबर से शुरू होगा.

Editor's Pick