- Home
- News
- ICC WTC Final: Why is the WTC final happening in England for the second time in a row? know the reason
ICC WTC Final: इंग्लैंड में ही क्यों हो रहा है लगातार दूसरी बार WTC फाइनल? ये है असली वजह
भारत लगातार दूसरी बार इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा और उसके पास 10 साल के ICC ट्रॉफी के खिताब के सूखे को खत्म करने का बेहतरीन मौका है.
Published On Jun 06, 2023, 06:50 PM IST
Last UpdatedJun 06, 2023, 06:50 PM IST
@ICC/@BCCI
क्रिकेट का सबसे बड़ा फॉर्मेट है टेस्ट क्रिकेट और इसका सबसे बड़ा टूर्नामेंट है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC). वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड की राजधानी लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा.
भारत लगातार दूसरी बार इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा और उसके पास 10 साल के ICC ट्रॉफी के खिताब के सूखे को खत्म करने का बेहतरीन मौका है.वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी इस खिताब को जीतने की पूरी कोशिश करेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला संस्करण साल 2021 में इंग्लैंड के साउथैम्पटन स्थित रोज बाउल में खेला गया था जिसमें न्यूजीलैंड की टीम खिताब पर कब्जा करने में कामयाब रही थी.
अब सवाल उठता है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लगातार दूसरी बार इंग्लैंड की धरती पर ही क्यों हो रहा है. यही नहीं, आप ये बात जानकर भी हैरान रह जाएंगे कि अगले संस्करण का फाइनल भी 2025 में इंग्लैंड में खेला जाएगा. आइए जानते हैं लगातार तीन WTC फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को मिलने के पीछे की असली वजह क्या है?
दरअसल, ICC ने पहले ही ऐलान कर दिया गया था कि इंग्लैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले 3 फाइनल की मेजबानी करेगा.
Who will hold the mace at the end of the #WTC23 Final? ?
The captains had their say ➡️ https://t.co/lHLFzv4AF4 pic.twitter.com/Tum9LcXYJJ
— ICC (@ICC) June 6, 2023
हम सभी जानते हैं कि इंग्लैंड में ही क्रिकेट का जन्म हुआ और कई सालों तक क्रिकेट सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में ही खेला जाता रहा. अब समय बदल चुका है और T20 क्रिकेट सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट बन चुका है. इसके बावजूद इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट को पसंद करने वाले फैंस की तादाद काफी ज्यादा है. यहां के फैंस को फर्क नहीं पड़ता कि टेस्ट क्रिकेट के इतने बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में उनकी टीम इंग्लैंड खेल रही है या नहीं. इंग्लिश फैंस बस टेस्ट क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं.
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि इंग्लैंड के फाइनल में न होने के बावजूद WTC फाइनल के सारे टिकट बिक चुके हैं. वहीं, अगर ये मुकाबला किसी अन्य न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाता तो हो सकता है दूसरे देश के लोग इस मैच को देखने के लिए न आते और ICC को रेवेन्यू का बड़ा नुकसान हो जाता.