• Home
  • News
  • If any player can’t bowl their full 4 overs in a match, the franchise should have the right to cut their contract money says ravichandran Ashwin

फिर खिलाड़ियों की सैलरी काटी जाए... IPL 2026 से पहले अश्विन ने छेड़ी नई बहस

भारतीय दिग्गज ने कहा, अगर खिलाड़ी दिए गए रोल को पूरा नहीं कर पाते, तो फ्रेंचाइजियों के पास उनकी सैलरी में कटौती का अधिकार होना चाहिए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 22, 2026, 05:48 PM IST

Published On Mar 22, 2026, 05:48 PM IST

Last UpdatedMar 22, 2026, 05:48 PM IST

Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin on Players Salary Cut: इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग है. आईपीएल में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन पर फ्रेंचाइजी टीमों ने करोड़ों रुपए की बोली लगाई, मगर यह प्लेयर्स प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. खिलाड़ियों की मोटी सैलरी पर अब भारत के दिग्गज स्पिनर ने बड़ा बयान दिया है, जिसने आईपीएल 2026 से नई बहस छेड़ दी है. अश्विन ने कहा है कि फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती का अधिकार मिलना चाहिए.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर खिलाड़ी दिए गए रोल को पूरा नहीं कर पाते, तो फ्रेंचाइजियों के पास उनकी सैलरी में कटौती का अधिकार होना चाहिए. अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का उदाहरण दिया. ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 25.2 करोड़ रुपए में खरीदा है. ग्रीन से उम्मीद है कि वह टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देंगे और आंद्रे रसेल की भूमिका निभाएंगे. हालांकि ग्रीन ने एशेज और टी20 विश्व कप 2026 में सीमित गेंदबाजी कराई है, ऐसे में इस बात पर संशय है कि वह लीग के दौरान केकेआर के लिए चार ओवर में फेंक पाएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फ्रेंचाइजी को पैसे काटने का हक मिलना चाहिए: अश्विन

अश्विन ने कहा, अगर कोई खिलाड़ी चार ओवर नहीं डाल पाता,तो फ्रेंचाइजी को पैसे काटने का हक मिलना चाहिए, अगर उस पर कोई प्रतिबंध है तो उसके कॉन्ट्रैक्ट में यह दिखना चाहिए. केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान का उदाहरण देते हुए अश्विन ने कहा कि अगर कोई टीम मालिक करोड़ों खर्च करने के बाद भी खिलाड़ी से पूरा योगदान नहीं पा सके, तो यह निराशाजनक होगा. उन्होंने कहा,जब आप नीलामी में किसी खिलाड़ी को खरीदते हैं, तो उम्मीद होती है कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों करेगा, अगर गेंदबाजी पर रोक है, तो टीम को सैलरी में कटौती की अनुमति मिलनी चाहिए.

अश्विन का यह बयान लीग में नई बहस को जन्म दे सकता है, कई ऐसे ऑलराउंडर हैं जो सिर्फ बल्लेबाजी करते हैं, बतौर गेंदबाज उनका योगदान फीका रहता है. ऐसे खिलाड़ियों में कैमरन ग्रीन के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिशेल मार्श का नाम भी प्रमुख है जो लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का हिस्सा हैं.

Editor's Pick