• Home
  • News
  • If CSK beat SRH RCB get a big boost and will remain at top 2 in points table ipl 2026

CSK की जीत से RCB को होगा बंपर फायदा, SRH अगर मारेगी बाजी तो GT कहेगी 'थैंक्यू'

आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है. यह मैच बाकी टीमों के लिए भी अहम है.

Edited By : Saurav Kumar |May 18, 2026, 11:39 AM IST

Published On May 18, 2026, 11:39 AM IST

Last UpdatedMay 18, 2026, 11:39 AM IST

CSK vs SRH

CSK vs SRH

CSK vs SRH Clash: IPL 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स अपने करो या मरो मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एम ए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स को अगर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उन्हें हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अगर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की मुहर लगवानी है तो उन्हें भी आज का मुकाबला जीतना होगा.

चेन्नई की जीत से आरसीबी को होगा फायदा

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज का मुकाबला तो काफी अहम है ही. वहीं अगर आज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत दर्ज करती है तो इसका फायदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी होगा. जी हां, सीएसके के मैच जीतते ही आरसीबी की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले दो पायदान पर ही बने रहेगी. आरसीबी तीसरे या चौथे नंबर पर फिर नहीं जा पाएगी. ऐसे में आरसीबी का खेमा यही चाहेगा कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह हरा दे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल पांचवें नंबर पर मौजूद है. टीम के 12 प्वाइंट्स हैं. अगर सीएसके की टीम यहां से बचे अपने दोनों मुकाबले जीत जाती है तो वह 16 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है. सीएसके के फैंस लगातार यही प्रार्थना कर रहे हैं कि सीएसके की टीम हर हाल में दोनों मैच जीत दर्ज कर पहले प्लेऑफ में अपनी स्थान पक्का कर और फिर अपना छठा खिताब जीते.

SRH की जीत से गुजरात को होगा बंपर फायदा

चेन्नई के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से गुजरात टाइटंस को बड़ा फायदा होने वाला है. सनराइजर्स की टीम अगर मुकाबले को जीतने में कामयाब रहती है तो टीम आज खुद को प्लेऑफ में पहुंच ही जाएगी उनके साथ-साथ गुजरात की टीम भी सीधा प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. ऐसे में गुजरात की टीम आज चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को चीयर करते हुए नजर आएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मुकाबले में किस टीम को जीत मिलती है. अच्छी बात यह है कि इस मुकाबले में फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा.

Editor's Pick