• Home
  • News
  • If Devdutt Padikkal continues batting like this, it will be difficult to keep him out of Indian team Says Dinesh Karthik

उसे भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा, इस खिलाड़ी के समर्थन में दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं और हम जानते हैं कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 06, 2026, 08:20 PM IST

Published On Apr 06, 2026, 08:20 PM IST

Last UpdatedApr 06, 2026, 08:20 PM IST

Dinesh Karthik

Dinesh Karthik

आईपीएल 2026 में भारत के कई युवा खिलाड़ियों ने प्रभावित किया है. देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, प्रियांश आर्य, समीर रिजवी, अंगकृष रघुवंशी जैसे बल्लेबाजों ने शुरुआती मैचों में तेजी से रन बनाए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मेंटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने देवदत्त पडिक्कल को लेकर बड़ा बयान दिया है.

दिनेश कार्तिक का मानना ​​है कि देवदत्त पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद जिस तरह आईपीएल में बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखते हुए उन्हें लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा. रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बेंगलुरु की बड़ी जीत में पडिक्कल ने अहम भूमिका निभाते हुए 29 गेंद में 50 रन बनाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जब हालात मुश्किल थे तब भी देवदत्त ने धैर्य बनाए रखा: कार्तिक

कार्तिक ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात है उनका पक्का इरादा, ऐसी पिच पर जब शुरुआत में रन आसानी से नहीं बनते तो कई बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हैं और अपना विकेट गंवा बैठते हैं, जब हालात मुश्किल थे तब भी देवदत्त ने धैर्य बनाए रखने का साहस दिखाया.

उन्हें लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा: कार्तिक

उन्होंने कहा, आप देख सकते हैं कि जैसे ही उन्हेंने पहली बाउंड्री लगाई तो फिर अपनी बल्लेबाजी का गियर बदल दिया, वह एकदम सही क्रिकेट शॉट खेल रहे हैं और गेंद को काफी दूर तक मार रहे हैं, अगर वह इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे तो उन्हें लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं और हम जानते हैं कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं.

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म बनी टेंशन: कुंबले

वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर कुंबले ने कहा, यह चेन्नई के लिए बड़ी चिंता का विषय है, अगर आपके दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ शुरुआती तीन मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं तो यह एक गंभीर चुनौती बन जाती है, सैमसन और महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर बाकी बल्लेबाजी क्रम काफी युवा है.

‘जल्द से जल्द अपनी खामियों को सुधारना होगा’

उन्होंने कहा, आपको अपने अनुभवी बल्लेबाजों में से कम से कम किसी एक की जरूरत होती है जो बड़ी पारी खेले, दुर्भाग्य से शुरुआती तीन मैच में चीजें चेन्नई के पक्ष में नहीं रहीं, अभी सत्र की शुरुआत ही है लेकिन उन्हें जल्द से जल्द अपनी खामियों को सुधारना होगा.

Editor's Pick