• Home
  • News
  • If team is losing at home it suggests that something else is wrong says cheteshwar Pujara

अगर टीम घर में हार रही है फिर... चेतेश्वर पुजारा ने पूछे तीखे सवाल

भारत के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, अगर आपको ऐसी पिचों पर खेलना है, तो बल्लेबाजों को उसी हिसाब से तैयार रहना होगा, ऐसा लग रहा था कि वे तैयार नहीं थे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 17, 2025, 05:17 PM IST

Published On Nov 17, 2025, 05:17 PM IST

Last UpdatedNov 17, 2025, 05:17 PM IST

Cheteshwar Pujara

Cheteshwar Pujara

Cheteshawar Pujara on Team India: टीम इंडिया को कोलकाता में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद टीम इंडिया निशाने पर है. भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने भी भारत की हार के बाद तीखे सवाल पूछे हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को लगता है कि रविवार को ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 रनों से मिली निराशाजनक हार के बाद भारतीय टीम में ‘कुछ और गड़बड़ है’.

123 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथी पारी में भारत के 93 रनों पर ऑल आउट होने के बाद, पुजारा ने पहले दिन से ही असमान उछाल और टर्न वाली पिच पर बल्लेबाजों के रवैये की आलोचना की, हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हार की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ उन्हीं पर नहीं है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चेतेश्वर पुजारा ने ‘जियोस्टार’ पर कहा, मैं नहीं मानता कि भारतीय टीम घरेलू मैदान पर बदलाव के कारण हार रही है, अगर आप इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में बदलाव के कारण हार जाते, तो यह स्वीकार्य हो सकता था, लेकिन इस टीम में प्रतिभा और क्षमता है, आप यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड देखें, वाशिंगटन सुंदर ने इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की, सभी के रिकॉर्ड बहुत अच्छे हैं, इसके बावजूद अगर आप घर पर हार जाते हैं तो इसका मतलब है कि कुछ गड़बड़ है.

‘ऐसे ट्रैक पर आपके जीतने की संभावना कम हो जाती है’

उन्होंने कहा, अगर आप यही मैच अच्छे विकेट पर खेलते, तो भारत के जीतने की संभावना बहुत ज्यादा होती, ऐसे ट्रैक पर आपके जीतने की संभावना कम हो जाती है और विरोधी टीम आपके बराबर होती है, भारत में इतनी प्रतिभा है कि भारत ए की टीम भी साउथ अफ्रीका को हरा सकती है। इसलिए अगर आप कहते हैं कि यह हार बदलाव के कारण मिली, तो यह स्वीकार्य नहीं होगा.

‘यह अच्छी विकेट नहीं थी’

पुजारा ने कहा, आप इस तरह की विकेट के लिए सिर्फ बल्लेबाजों पर दोष नहीं मढ़ सकते क्योंकि सबसे पहले, अगर आप ऐसी विकेट पर खेलना चाहते हैं, तो आपकी तैयारी अलग होनी चाहिए. गौती भाई ने बताया कि उन्होंने इस तरह की विकेट मांगी थी, लेकिन इस पर बल्लेबाजी आसान नहीं थी, दोनों टीमों के आंकड़े देखिए, सिर्फ एक बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाया, इससे पता चलता है कि यह अच्छी विकेट नहीं थी.

‘बल्लेबाजों को अलग तरीके से खेलना होगा’

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, अगर आपको ऐसी पिचों पर खेलना है, तो बल्लेबाजों को उसी हिसाब से तैयार रहना होगा, ऐसा लग रहा था कि वे तैयार नहीं थे, उम्मीद थी कि यह विकेट थोड़ा अच्छा होगा, जिसमें थोड़ा टर्न होगा और यहां आप अच्छी बल्लेबाजी करके रन बना सकते हैं, लेकिन यह विकेट ऐसा नहीं था, अगर भारतीय टीम ऐसे टर्निंग विकेट चाहती है, तो बल्लेबाजों को अलग तरीके से खेलना होगा.

भारतीय टीम दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है, जिसे जीतकर टीम इंडिया सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्म करना चाहेगी.

Editor's Pick