- क्रिकेट न्यूज़
- News
- if Virat Kohli Score runs in Ipl 2024 it means rcb will go forward Says Harbhajan Singh
IPL 2024: कोहली का बल्ला चला फिर RCB को रोकना मुश्किल होगा, हरभजन ने टीमों को किया अलर्ट
Harbhajan Singh on Virat Kohli: चेन्नई के मैदान की बात करते हुए हरभजन ने कहा, यह उस तरह का मैदान नहीं है जहां आप इच्छानुसार छक्के मार सकें
Published On Mar 10, 2024, 08:24 PM IST
Last UpdatedMar 10, 2024, 08:24 PM IST
(Photo credit-IPLT20.Com)
नई दिल्ली. आईपीएल 2024 का आयोजन 22 मार्च से होना है. टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आमने-सामने होगी. ओपनिंग मैच में विराट कोहली के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें होगी, जो ब्रेक के बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटेंगे. पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा है कि अगर विराट कोहली ने 2016 वाला प्रदर्शन दुहराया, फिर आरसीबी को रोकना मुश्किल होगा.
‘गेम प्लान’ पर स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में हरभजन सिंह ने कहा, अगर विराट कोहली का बल्ला चलता है, इसका मतलब है कि उनकी टीम आगे बढ़ेगी. हरभजन ने कहा, मुझे नहीं पता कि वे कप जीतेंगे या नहीं, लेकिन उनकी टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं. उस टीम में विराट कोहली के अलावा मैक्सवेल, ग्रीन और पाटीदार जैसे अच्छे बल्लेबाज हैं. हरभजन सिंह ने कहा कि हर कोई चाहता है कि विराट कोहली 2016 की तरह वापसी करें और अगर ऐसा होता है तो उनकी टीम के पास पास आगे बढ़ने का शानदार मौका होगा. कोहली ने 2016 में 16 मैच में 973 रन बनाये थे जिसमें चार शतक और सात अर्धशतक शामिल थे.
हरभजन ने कहा, विराट के पूरे प्रदर्शन को देखें तो इस स्टेडियम में उनकी महानता कम हो गयी है, बल्लेबाजी के लिए यह स्टेडियम थोड़ा मुश्किल है, विशेषकर बतौर सलामी बल्लेबाज क्योंकि यहां अजीब तरह का उछाल होता है.
चेन्नई में बल्लेबाजी आसान नहीं: हरभजन
हरभजन ने कहा, यदि आप एक सलामी बल्लेबाज हैं, तो आपको इस स्थान पर खुद को समय देना होगा और एक बार जब आप सेट हो जाते हैं, तो पूरा खेल खुल जाता है, फिर आप आराम से रन बना सकते हैं. चेन्नई के मैदान की बात करते हुए हरभजन ने कहा, यह उस तरह का मैदान नहीं है जहां आप इच्छानुसार छक्के मार सकें. यहां बड़ी पारी खेलने के लिए पहली 10 गेंदों को आराम से खेलना होगा. ग्लेन मैक्सवेल लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं, मगर हरभजन का मानना है कि यह गेंद थोड़ा रुकेगा. थोड़ा सा साइड स्पिन भी होगा, इसलिए जडेजा वहां बहुत उपयोगी साबित होंगे और मैक्सवेल भी उतने ही अच्छे नहीं होंगे जितने वानखेड़े या चिन्नास्वामी में होंगे.
हरभजन ने कहा, मैक्सवेल अद्भुत बल्लेबाज हैं जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप जीता था, अगर अफगानिस्तान के खिलाफ एक पैर पर 200 रन बनाए हैं, जब वह फॉर्म में होते हैं तो कोई भी, कोई भी गेंदबाज उन्हें नहीं रोक सकता, चाहे आप बुमराह हों या कोई भी. लेकिन इस विकेट पर किसी के लिए भी पहली गेंद से छक्का लगाना मुश्किल होगा, लेकिन एकमात्र व्यक्ति जो ऐसा कर सकता है, वह मैक्सवेल है.
वहीं पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड शानदार है लेकिन 2021 के बाद से पावरप्ले में अपना विकेट गंवा रहे हैं. पिछली पांच में से तीन पारियों में वह पावर प्ले के भीतर आउट हो गए. उन्होंने कहा, चेपॉक स्टेडियम में कोहली का औसत 30 का है और स्ट्राइक रेट 111 का है.