• Home
  • News
  • If we fail to complete the ipl the loss will be close to rs 2500 crore says sourav ganguly 4646071

अगर हम आईपीएल नहीं करा पाए तो BCCI को ₹2500 करोड़ का घाटा: Sourav Ganguly

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि अगर बोर्ड IPL के इस सीजन को पूरा नहीं करा पाता है तो उसे 2500 करोड़ का घाटा होगा.

Edited By : India.com Staff |May 07, 2021, 01:13 PM IST

Published On May 07, 2021, 01:13 PM IST

Last UpdatedMay 07, 2021, 01:13 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का मौजूदा सीजन कोविड- 19 के चलते उस वक्त स्थगित करना पड़ा, जब 4 टीमों के बायो बबल में यह वायरस प्रवेश कर गया. अब बीसीसीआई इस टूर्नामेंट को पूरा कराने की योजना बना रहा है. बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने साफ कर दिया है कि अगर बोर्ड इस सीजन को पूरा नहीं करा पाता है तो उसे 2500 करोड़ रुपये का घाटा सहना होगा.

9 अप्रैल से शुरू हुई इस लीग को 4 मई को उस वक्त स्थगित करना पड़ा, जब 4 टीमों के खिलाड़ी या सपॉर्टिंग स्टाफ इस वायरस की चपेट में आते दिखे. इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दो-दो सदस्य, जबकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के एक-एक सदस्य संक्रमित पाए गए. इसके चलते 60 मैचों वाली यह लीग 29वें मैच के बाद ही स्थगित करनी पड़ी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ईएसपीएल क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड अध्यक्ष गांगुली ने यह माना की स्पॉन्सरशिप और ब्रॉडकास्टिंग के तहत हुए करार के चलते काफी पैसा दाव पर लगा है. ऐसे में बोर्ड उन चीजों पर काम कर रहा है, जिससे इस टूर्नामेंट का फिर से सफल आयोजन किया जा सके. अगर बीसीसीआई ऐसा नहीं कर पाता है तो उसे 2500 करोड़ रुपये या इससे भी ज्यादा का घाटा उठाना पड़ेगा.

गांगुली ने कहा, ‘कई चीजें इससे जुड़ी हैं और हम धीरे-धीरे उन पर काम करना शुरू करेंगे. अगर हम आईपीएल पूरा करना में विफल हुए, तो हमें करीब 2500 करोड़ का घाटा सहना होगा. यह अभी शुरुआती आकलन है.’

इसके साथ ही उन्होंने यह हिंट भी दिया कि अगर संभव हुआ तो हम इसे टी20 वर्ल्ड कप से पहले आयोजित करने की कोशिश करेंगे. इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, अक्टूबर-नवंबर में टीम इंडिया के पास इंग्लैंड दौरे के बाद और टी20 वर्ल्ड कप से पहले कुछ समय होगा, जिसमें इस टूर्नामेंट का आयोजन पूरा करने के चांस होंगे.

Editor's Pick